राजनीति के मंझे खिलाडी बन गये सीएम

0
126

पुष्कर के रूतबे से सफेदपोशों को लग रही तीखी मिर्च?
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता संभाली है वह आये दिन आगे ही बढते जा रहे हैं और उन्हांेने 2025 तक जिस तरह से राज्य को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लिया है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे बडे ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को अलौकिक बनाने का जो जिम्मा अपने हाथों में ले रखा है उससे उत्तराखण्ड के अन्दर आवाम को एक नये आनंद का अनुभव हो रहा है। पुष्कर सिंह धामी के बढते रूतबे के चलते राज्य के दर्जनों सफेदपोशों को इन दिनों तीखी मिर्च लगी हुई है और वह जिस तरह से उछल कूद कर राज्य के अन्दर एक सोची समझी रणनीति के तहत बवंडर मचा रहे हैं उस बवंडर का राज्य के अन्दर कोई असर होने वाला नहीं है और यह भी तय है कि राज्य के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को उत्तराखण्ड में धरातल पर उतारकर राज्य को एक नया रूप देंगे जिसकी चाहत राज्यवासियांे के मन मंे बाइस सालों से चली आ रही है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के अन्दर एक मंझे हुये राजनीतिक खिलाडी के रूप मंे जिस तरह से आवाम का दिल जीतकर भ्रष्टाचारियों, माफियाओं व अपराधियों के खिलाफ तलख तेवर अपनाने लगे हैं उससे राज्यवासियों को एक आशा की किरण दिखाई दे रही है कि बाइस सालों से जो राज्य अदृश्य ताकतों के हाथों में खेलता आ रहा है उनका अंत करने के लिए अब राज्य में पुष्कर ने अवतार ले लिया है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जब राज्य मंे हुये विधानसभा चुनाव में खटीमा के अन्दर एक साजिश के तहत यह सोचकर हराया गया था कि उनकी हार के बाद उन्हें कभी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नसीब नहीं होगी। हालांकि ऐसी सोच रखने वाले भाजपा के कुछ नेताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आईना दिखाते हुए एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर अटूट विश्वास दिखाकर उन्हें दुबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन कर दिया था। पुष्कर सिंह धामी को जब चम्पावत से उपचुनाव लडाने के लिए भाजपा हाईकमान ने हरी झण्डी तो उसके बाद वहां भाजपा के अधिकांश दिग्गजों को चुनाव प्रचार मंे जाने से रोका गया और उसी का परिणाम रहा कि पुष्कर सिंह धामी ने वहां उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और विपक्षी कांग्रेसी प्रत्याशी की जमानत भी उन्होंने जब्त करा दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को विकास की ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए फ्रीहैंड किया हुआ है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में बडे-बडे फैसले लेने के दौरान दिल्ली नहीं जाते और वह बडे-बडे ऐतिहासिक फैसलों को खुद ही हरी झंडी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार जिस तरह से भ्रष्टतंत्र पर बडा प्रहार करने के लिए अपने कदम आगे बढाये हैं उससे बडे-बडे काफी सफेदपोश बेचैन है और उनमें इस बात को लेकर भी बेचैनी है कि कहीं मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ ऑपरेशन की आंच उन तक भी न पहुंच जाये? उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की पारदर्शी और स्वच्छ राजनीति काफी सफेदपोशों को रास नहीं आ रही है और वह कोई न कोई खेल खेलकर सरकार के हाकिम को निशाने पर लेने का खेल जरूर खेल रहे हैं लेकिन उनका यह खेल धरातल पर टॉय-टॉय फिस्स होता जा रहा है। हैरानी वाली बात है कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के बढते रूतबे के चलते काफी सफेदपोशों को पिछले काफी समय से तीखी मिर्च उनका मुंह जला रही है और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार पुष्कर सिंह धामी का जादू उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली में बडे-बडे भाजपा नेताओं के सामने आखिर कब तक चलेगा?

वृद्ध माओं का धामी को मिल रहा खुला आशीर्वाद
उत्तराखण्ड के अन्दर मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने आवाम की उस धारणा को गलत साबित कर दिया है जिसके तहत आवाम के मन में यह विचार हमेशा रहते थे कि सरकार का मुखिया गरीबों और वृद्ध माओं के साथ कभी खडा हुआ दिखाई नहीं दिया? मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने सत्ता चलाने के दौरान सबसे पहले गरीबों और मातृशक्ति का विश्वास हासिल किया और वह हर समारोह में वृद्ध महिलाओं को देखकर जिस तरह से उन्हें मां पुकार कर अपने सीने से लगा रहे हैं उसी का परिणाम है कि राज्य की वृद्ध मातायें पुष्कर सिंह धामी को एक लम्बे युग तक सत्ता पर काबिज रहने का खुला आशीर्वाद दे रही हैं और उन्हीं का आशीर्वाद है कि पुष्कर ंिसह धामी राज्य के अन्दर पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री का अकसर वृद्ध माताओं के प्रति आदर उन्हें सत्ता के कितने बडे पायदान तक पहुंचायेगा इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता?

LEAVE A REPLY