धामी के काम मोदी करेंगे पास

0
145

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से असीम प्रेम है और यही कारण है कि वह राज्य में हो रहे विकास कार्यों की हमेशा समीक्षा करते रहते हैं और केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों का जिम्मा उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को सौंप रखा है। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्टों को बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में खुद राज्य के मुख्यमंत्री दोनो धामों में जाकर वहां का निर्माण कार्य देख रहे हैं और जल्द से जल्द इन निर्माण कार्यों को पूरा करने का टास्क वह अपनी टीमों को सौंप चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री एक बार फिर बाबा केदारनाथ के दर पर माथा टेकने के लिए दो दिन के उत्तराखण्ड केदारनाथ प्रवास पर आ रहे हैं जिसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ देश के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अपनी सभी तैयारियां जोरों से पूरी करनी शुरू कर दी है। दो दिन के दौरे में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धामी के अब तक के कामकाज पर उन्हें पास करेंगे और राज्य को 2०25 तक आदर्श राज्य बनाने का भी उनके साथ एक बार फिर संकल्प लेंगे।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 21 और 22 नवम्बर को बाबा केदारनाथ आगमन का सम्भावित दौरा है और इस दौरे को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासन व प्रशासन के साथ कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में लगे हुये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम में अलौकिक निर्माण कार्यों को अमलीजामा पहना रहे हैं और प्रधानमंत्री इन कार्यों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री को एक बार फिर राज्य में बेहतर काम करने के लिए उन्हें खुलकर शाबासी देंगे। प्रधानमंत्री चमोली के आखरी गांव माणा में भी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे जहां वह एक उद्घाटन भी करेंगे।

LEAVE A REPLY