धाकड धामी का हाकम के भवनों पर चला बुलडोजर

0
133

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन में आ चुके हैं और उन्होंने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार से कमाई गई सम्पत्तियों को सरकार में निहित किया जायेगा और जो भी लॉज या भवन अवैध रूप से बनाये गये हैं उन पर सिस्टम का चाबुक चलेगा वहीं उत्तरकाशी के हाकम के एक रिजॉट पर धाकड धामी का बुलडोजर चल चुका था जिसके बाद से यह आवाज उठ रही थी कि आखिरकार हाकम सिंह रावत के और रिजॉट पर प्रशासन का डंडा चलेगा। आज आखिरकार जिला प्रशासन ने हाकम सिंह रावत के तीन अवैध रूप से बनाये गये भवनों पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया और हाकम के मुख्य रिजॉट को भी नोटिस जारी हो चुका है जिसके चलते सबकी नजरें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि हाकम सिंह रावत के आलीशान रिजॉट पर धाकड धामी का बुलडोजर कब धमकेगा। हाकम सिंह रावत और भर्ती घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों को भी इस बात का बडा डर बना होगा कि पुष्कर सरकार उनके खिलाफ आने वाले समय में क्या सख्त रूख अपनायेगी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक केस के मुख्य आरोपियों में शामिल हाकम सिंह के तीन आलीशान भवनों पर शनिवार पुनः बुलडोजर चलाया गया है। एक भवन बीते मंगलवार को ध्वस्तीकरण के बाद राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि पर बने हाकम सिंह के तीन अन्य भवनों पर भी बुलडोजर चला दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल ने बताया कि रिजोर्ट राजस्व भूमि पर बनाए गए थे। खाली करने के आदेश पहले से ही जारी किए गये थे। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि तीन भवन राजस्व भूमि पर चिन्हित किए गये हैं, जिनको तोड़ने की कार्रवाई की गई है और आगे भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पूर्व चार अक्टूबर को हाकम सिंह का एक भवन तहसील मोरी के सांकरी में सिदरी गांव में स्थित रिजॉर्ट पर को तोड़ा गया था। हाकम सिंह का ये आलीशान सांकरी रिजॉर्ट लोनिवि, राजस्व व वन विभाग की भूमि पर संयुक्त रूप से बना था।
 उल्लेखनीय है कि अवैध कब्जे वाली जमीन का नाप जोख और चिन्हीकरण किया नाप जोख करने पर पता चला कि आलीशान रिजॉर्ट सहित हाकम के तीन भवन राजस्व भूमि पर चिन्हित किए गए हैं, जबकि दो भवन और 130 पेड़ों का सेब का बागीचा गोविंद वन्यजीव विहार राष्ट्रीय उद्यान की भूमि पर चिन्हित किया गया है। राजस्व विभाग की 1.128 हेक्टेयर भूमि पर हाकम सिंह रावत ने भव्य रिजॉर्ट बनाया था, जो सबसे अधिक चर्चाओं में भी रहा है। इसके अलावा राजस्व भूमि पर हाकम सिंह रावत के दो अन्य भवन भी मिले हैं। वन्यजीव गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क की 0.907 हेक्टेयर भूमि पर 130 सेब के पेड़ों का बड़ा बागीचा और दो भवन भी मिले।

LEAVE A REPLY