उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भम्रण पर रहेंगे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह देहरादून प्रात: 8.3० बजे हर्षिल हैलीपैड पहुंचेगें। उसके उपरांत गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगें। प्रात: 9.15 बजे गंगोत्री धाम में रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटी पर आरोहण के लिए जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम आईएमएफ के संयुक्त अभियान दल को फ्लैगऑफ करेंगे एवं आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगे। मुख्यमंत्री प्रात: 1० बजे गंगोत्री धाम से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण अपनी टीम व नहेरू पर्वतारोहण के साथ गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर में ‘संजीवनीÓ को तलाशने निकल रहे हैं। 14 सितम्बर 2०22 विशेष अभियान दल को गंगोत्री से उत्तराखण्ड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पतंजलि योगपीठ से पूजनीय स्वामी रामदेव जी हरी झंडी दियेगें और 25 सितम्बर 2०22 तक यह अभियान को पूरा करेंगे। आचार्य बालकृष्ण गंगोत्री मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचे गये है । उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है यहां भगवान शंकर की जटा से गंगा निकली है इस क्षेत्र में औषधि गुणों के भंडार हैं।
उन्होंने कहा कि अनाम तथा अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण तथा हिमालय के इस दुर्गम क्षेत्र में अन्वेषण का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य हिमालय के दुर्गम क्षेत्र रक्तवर्ण ग्लेशियर में अवस्थित अनाम तथा अनारोहित यह संयुक्त अभियान अपने आप में एक अत्यन्त विशेष अभियान है। जिसमें हिमालय में स्थित दुगर्म तथा विषम भौगोलिक क्षेत्र में औषधीय पौधों तथा पर्वतारोहण का संयुक्त सर्वेक्षण करेंगे।
