आवाम बोलाः सुरक्षित हाथों में है उत्तराखण्ड

0
129

धामी के राज में चमकने रहा राज्य
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में एक साल के भीतर जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारदर्शिता के साथ सत्ता चलाने का मिशन शुरू कर रखा है उससे विपक्ष के नेताओं की नींद उडी हुई है। वहीं राज्य की जनता एक सुर में बोल रही है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड की कमान सुरक्षित हाथों में पुष्कर के हाथों सौंप रखी है उसी से राज्य अब तेजी के साथ चमकने लगा है लेकिन कुछ षडयंत्रकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अस्थिर करने के लिए साजिशों का खेल सोशल मीडिया पर एक बडी रणनीति के तहत खेलने लगे हैं जिस पर भाजपा हाईकमान को भी गंभीर होकर ऐसी ताकतों पर मुख्यमंत्री को नकेल लगाने का आदेश देना चाहिए जो सरकार को अस्थिर करने का चक्रव्यूह रच रहे हैं?
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता संभाली है वह माफियाराज से लेकर भ्रष्टाचारियों व घोटालेबाजों पर प्रहार करने के लिए आगे आ रखे हैं उसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में एक बडे कोकस द्वारा अस्थिर करने की बडी साजिश का खेल चल रहा है? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पारदर्शिता के साथ सरकार चला रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें एक सोची समझी रणनीति के तहत निशाने पर लिया जा रहा है वह यह बताने के लिए काफी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा को किस तरह से अस्थिर करने का चक्रव्यूह रचा जा रहा है? उत्तराखण्ड की जनता पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ राजनीति से गद्गद् नजर आ रही है और उनका मानना है कि मौजूदा समय में उत्तराखण्ड का भविष्य सुरक्षित हाथों में है और यही कारण है कि पुष्कर राज में तेजी के साथ राज्य चमकने लगा है जिससे कुछ सफेदपोश उनके खिलाफ उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक माहौल बनाने का खेल खेल रहे हैं?

LEAVE A REPLY