उत्तरकाशी(संवाददाता)। युवाओं को नशा मुक्त मिशन-2०25 को सफल बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार प्रयासरत है। जिले के युवा तेज तरार पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी स्वयं पुलिस टीम के साथ स्कूल कॉलेजों में जाकर शिविर लगाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर युवाओं को भविष्य संवारने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी व महर्षि विद्या मन्दिर ज्ञानसू उत्तरकाशी में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को समाज में बढ रहे, नशे के दुष्प्रभाव व कुरीति के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया । उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया गया कि वर्तमान परिदृश्य में नशा लगातार बढता जा रहा है, आये दिन युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं जो कि बेहद चिंता जनक स्थिति है, नशा न सिर्फ व्यक्ति विशेष को तबाह करता है बल्कि नशे का आदी व्यक्ति अपने साथ-साथ अपने घर परिवार को भी ले डूबता है, इसलिए हम सभी को नशे की कुरीति से बहुत दूर रहना है साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करना है। सभी बच्चे सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर अपना ध्यान अपने भविष्य पर केन्द्रित करें। जनजागरुकता शिविर में सी०ओ० ऑपरेशन ने स्कूली छात्रध्श-छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप्प की विस्तृत जानकारी देकर एप्प को इंस्टॉल कर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु बताया गया। जनजागरुकता शिविर में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार, निरीक्षक यातायात श राजेन्द्र नाथ सहित स्कूल के अध्यापक गण एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
