देहरादून(संवाददाता)। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा है कि बीते दिनों महिला कांग्रेस से जुडी हुई महिलाओं के 3० प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर हाईकोर्ट ने जो स्टे लगाये जाने के विरोध में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया गया था और वहां पर पुलिस द्वारा हमारी गिरफ्तारी की गई और फिर कैंट थाने ले जाकर हमें छोड दिया गया और अब हमारे ऊपर 147, 341, 332, 186, 353 धाराओं में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिससे महिलाओं में आक्रोश है। यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उन सभी महिलाओं पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तो इससे पता चलता है कि हमारी राजय सरकार जो महिलाओं के हितों की बात करती है हम सरकार से कहना चाहते हैं कि हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी से गिरफ्तार करके थाने ले जाए परंतु जिस मुद्दे के लिए हम आपके पास आए थे उसका संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का स्टेटमेंट आया है कि उस डिसीजन को रिवाइज करें और यह सरकार अन्य प्रदेशों की महिलाओं को उत्तराखंड में मौका देना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश को बनाने के लिए महिलाओं आंदोलनकारियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया और उन्हीं की वजह से ही सरकार बनी है।
उन्होंने कहा कि और हमारे द्वारा किए गए आंदोलन के कारण यह प्रदेश बना है और हम लोगों की यह अपेक्षा थी कि प्रदेश बनने के बाद हमारे बच्चों को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेगा महिलाओं के वोट से आप की सरकार बनी है अगर आप में थोडघ्ी सी भी शर्म है तो तो हमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से गिरफ्तार करके ले जाए। उन्होंने कहा कि हम किसी भी मामले में अपनी जमानत नहीं कराएंगे न ही हम डरने वाले हैं उत्तराखंड की आरक्षण की बात हम लोग करने वाले हैं यह 3० प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का अध्यादेश सरकार जल्दी लाए । उन्होंने कहा कि अगर सरकार अध्यादेश नहीं लाती है तो दोबारा भी मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी में राज्य में 29 गिरफ्तारियां एसटीएफ द्वारा की गई हैं और हम इसकी सीबीआई जांच की मांग करते हैं कि अभी तक छोटे लोगों को गिरफ्तार किया गया है बडे मगरमच्छ कब गिरफ्तार होंगे और इस प्रकरण की तुरंत सीबीआई जांच की मांग की है। इस अवसर पर वार्ता में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, मीना बिष्ट, पार्षद अनुराधा शर्मा, पुष्पा पंवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
