प्रदीप बोले नशामुक्त होगा अल्मोडा

0
123

अल्मोड़ा(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने नशे के विरुद्ध युद्ध शुरू करते हुए युवाओं से मांगा सहयोग, कहा युवा शक्ति को दीपक की तरह जगमगाना है, नशे के अंधकार से समाज को बचाना है। कप्तान ने युवा पीढी को नशे से बचाने के लिए जनपद में नुक्कड नाटकों का भी आयोजन कर उसके सहारे नशे पर प्रहार करने का जो ऑपरेशन शुरू किया है उससे कप्तान को आशा है कि उनका अल्मोडा जल्द ड्रग्स फ्री होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2०25 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं/समाज के हर वर्गध् युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए वृहद स्तर पर नशे के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक व जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। नगर के जीआईसी मैदान मे आयोजित ‘कुमांऊ महोत्सवÓ में आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार राय व उनकी धर्म पत्नी रितु राय, सीओ आँपरेशन ओशीन जोशी, जिला कमाण्डेंट होमगार्डस् नितिन काकेरवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस कप्तान द्वारा नगर के जीआईसी मैदान मे आयोजित कुमांऊ महोत्सव में जनता से आग्रह करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ निरंतर युद्ध लडऩा है , तभी हम समाज में फैले नशे रुपी दुश्मन पर विजय प्राप्त कर सकते है। पुलिस निरंतर नशे के विरुद्ध समाज के हर वर्ग को जागरुक करने के लिए युवाओं के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। आओ हम सब मिलकर यह प्रण करते है, ना तो हम नशा करेगें और ना ही समाज मे इस नशे के जहर को फैलने देंगे। सीओ आँपरेशन अल्मोड़ा ओशीन जोशी ने भी जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हमने एसएसपी अल्मोड़ा सर के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी है , इस काम को हमने दिल से शुरु किया है, आप सभी का सहयोग रहा तो हम इस जंग को जीतकर अल्मोड़ा को नशा मुक्त बनाने में अवश्य सफल होगें। नशे को कही हुई एक ना आपकी जिन्दगी बदल सकती है। पुलिस द्वारा कुमाऊं महोत्सव में स्थानीय युवाओं को शामिल कर जनमानस को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें दर्शाया गया कि कैसे एक होनहार युवा अपने दोस्तों की गलत संगत के कारण नशे की लत में पड़कर गलत काम करके अपने भविष्य को बर्बाद कर देता है, नशे से वह अकेला ही बर्बाद नहीं होता बल्कि उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। अल्मोड़ा पुलिस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की दुष्परिणाम से जनता को जागरूक करते हुए, नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY