अल्मोडा(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमिÓ मिशन 2०25 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित पुलिस कप्तान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं/समाज के हर वर्ग/ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए वृहद स्तर पर नशे के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। कप्तान ने जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे रूपी रावण को समाप्त करने का संकल्प दिलाया है उससे साफ नजर आ रहा है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड जरूर नशामुक्त होगा।
आज अल्मोड़ा नगर के विद्यालय विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज रानीधारा में पुलिस ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता के तौर पर पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार राय द्वारा विवेकानन्द इण्टर काँलेज रानीधारा अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की बेहद बारीकी से जानकारी देते हुए कहा कि नशा एक मायावी रावण की तरह है, जो नशे के अनेक रुपों में आकर हमें छल सकता है, इसलिए हम सबको इस नशे रुपी रावण को अपने समाज से दूर करने के लिए कमर कसनी होगी, जिसमें समाज के हर वर्ग को खासकर युवाओं को पुलिस का साथ देना होगा, जिससे नशे रुपी रावण को परास्त करने में सफलता मिल सके। पुलिस कप्तान ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी इस नशे रुपी रावण का आसान शिकार होती है, यह मायावी नशे के कई रुपों को आजमाकर युवाओं को अपने जाल में फँसा लेता है और धीरे- धीरे युवा नशे का आदि हो जाता है तो फिर वह अपने परिवार, समाज से दूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है। इस लिए हम सब को अपने अन्दर चलने वाले राम रावण के युद्ध में हमेशा राम को ही विजयी बनाना है। समाज में कुछ अराजक तत्व युवाओं को नशे की ओर धकेलने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही निश्चित तौर पर करेगी, लेकिन युवाओंध्विद्यार्थियों को जागरूक होने की बेहद आवश्यकता है, जिससे कि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके और समाज को नशा मुक्त बनाने का का कार्य किया जा सके।
प्रदीप राय ने कहा कि युवाओं से नशे के विरुद्ध युद्ध में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर पूरी ऊर्जा के साथ इस नशे के विरुद्ध युद्ध लडऩा है, तभी हमें मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2०25 के लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकेगी।
