उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने आईएएस डा० आर राजेश कुमार को सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पहाडों में बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के मिशन में आगे किया है जिसके बाद सचिव स्वास्थ्य ने पहाडों का रूख कर वहां स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की दिशा में जिस तरह से अपने कदम आगे बढाये हैं और साफ संदेश दिया है कि आवाम को सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए और अगर किसी भी डाक्टर ने मरीजों को बाहर से दवाइयां लाने के लिए मजबूर किया तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। मुख्यमंत्री के विजन को जिस तरह से सचिव स्वास्थ्य पहाडो में सच साबित करने के टास्क पर आगे बढे हुये हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि आने वाले समय में पहाड के लोग भी यह कहने से नहीं चूकेंगे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज में आखिर पहाडवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का तोहफा मिल ही गया।
