आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल करने में विधायक काऊ जुट

0
164

देहरादून(संवाददाता)। मालदेवता के सरखेत व आसपास के क्षेत्रों में अतिवृष्टि के बाद आई आपदा में देहरादून शहर की जलापूर्ति बाधित हो गई थी। शहर को जलापूर्ति बहाल करवाने के लिए रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आज जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बांदल जल स्रोत का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि बांदल से जलापूर्ति सुचारू हो गई है और आज शाम तक दिलाराम वाटर वक्र्स तक पर्याप्त पानी पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण मालदेवता स्थित बांदल स्रोत पर मलवा भरने से दून शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। उन्होंने कहा कि वहां दो जेसीबी से मलवा हटाया गया। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जल संस्थान के अधिकारियों को जल्द से जल्द शहर में पानी की आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पानी को कई चरणों में फिल्टर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसके बाद उसको सप्लाई के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांदल जल स्रोत के निरीक्षण के मौके पर जल संस्थान की अधिशासी अभियंता मोनिका व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY