कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व जिलाधिकारी सोनिका डटे रहे सरखेत में

0
135

देहरादून(नगर संवाददाता)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालदेवता के अंतर्गत सरखेत में बादल फटने से हुई तबाही के चलते अपने समस्त कार्यक्रम स्थगित करते हुए सरखेत (मालदेवता) क्षेत्र में भारी बारिश एवं बादल फटने से अत्यधिक नुकसान हो गया है और वह प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और वहां पर लोगों से मुलाकात की और उचित आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व जिलाधिकारी सोनिका सरखेत में डटी रही।
इस अवसर पर आज पूरे दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आपदाग्रस्त क्षेत्र में ही रहे और राहत-बचाव कार्यों की मॉनिटेयरिंग कर रहे है और उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने के भी निर्देश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सरखेत (मालदेवता) में बादल फटने के कारण अत्यधिक नुकसान हुआ है और अधिकारियों को इस नुकसान के आंकन के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आपदा में जनहानि नहीं हुई किंतु कई घर मलवे में दब गये है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया और लोगों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि विगत रात्रि हुई भारी वर्षा से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सौंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मालदेवता सरखेत , तिमली, मानसिंहवाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका प्रात: से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कार्यों का संपादन कर रहीं है।
इससे पूर्व रात्रि भारी बारिश के चलते जिलाधिकारी प्रात: छह बजे से ही आपदा परिचालन केन्द्र पर मौजूद रहकर जानकारी प्राप्त की तथा नुकसान की सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्र को रवाना हो गई तथा मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान आपदा कंट्रोल रूम पर मौजूद रहकर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रभावित क्षेत्रों खाद्य रसद सामग्री के साथ ही उपकरण आदि भेजने के कार्यों की मॉनिटरिंग के साथ ही जनपद में हुए नुकसान की सूचना प्राप्त करते हुए तत्काल सहायता भिजवा रहें हैं।
इस अवसर पर जनपद के सरखेत में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए तथा कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार हेतु अस्पताल लाया जा रहा है। क्षेत्र में चिकत्सा टीम उपकरण सहित मौजूद है तथा राहत बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीम मौजूद है, सेना भी राहत बचाव हेतु रवाना हो गई है।
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में राशन, बर्तन, दूध, पलंग, बिस्तर, कपड़े, स्ट्रेचर, आदि सामग्री रवाना की गई है ओर हेलीकॉप्टर से गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया गया और वहीं आपदा कंट्रोल रूम से मौके पर मौजूद अधिकारियों से समन्वय करते हुए सहायता एवं टीम भेजी जा रहीं हैं तथा जनपद की तहसीलों से अद्यतन सूचना प्राप्त की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन देहरादून द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र कुमाल्टा, जनपद टिहरी गढ़वाल में 3०० भोजन के पैकेट भिजवाए।
वहीं दूसरी ओर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर भी मौके पर मौजूद रहे और एसडीआरएफ की टीम के जवान भी बचाव व राहत कार्य में जुटे रहे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, मथुरादत्त जोशी सहित अनेकों कांग्रेसजन भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और वहां पर बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया और नुकसान से प्रभावित लोगों से मिले।

LEAVE A REPLY