अल्मोडा(संवाददाता)। आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस कप्तान ने शान से हाथ में तिरंगा लेकर समूचे पुलिस परिवार के साथ आम जनमानस को हर घर में तिरंगा फहराने को आगे आने को कहा और गीत गाया कि ‘सदा शक्ति सरसाने वाला, प्रेम सुधा बरसाने वाला वीरों को हर्षाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्याराÓ।
आजादी के अमृत महोत्सव पर पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने कार्यालय/पुलिस लाईन सभी थाना,चौकी,फायर स्टेशन,आवासीय परिसरों में तिरंगा फहराकर अभियान चलाया। पुलिस कप्तान ने आमजनमानस को हर घर में तिरंगा फहराने को प्रेरित किया। पुलिस कप्तान के निर्देशन में पुलिस कार्यालय पुलिस कार्यालय,पुलिस लाईन, सभी थाना,चौकी,फायर स्टेशन,आवासीय परिसरों में भारत के आन बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मानपूर्वक फहराकर हर घर तिरंगा का आगाज किया। पुलिस कप्तान द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पूरी पुलिस बल के साथ पुलिस कार्यालय से लक्ष्मेश्वर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस कप्तान ने बुजुर्गों एवम बच्चों को साथ लेकर, पुलिस बल में जोश भरकर आमजनमानस को हर घर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक कर रैली निकाली और कहा कि तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है। यह हमारी विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर हमारे अन्दर अदभुत राष्ट्र भक्ति का सृजन करता है।
