कप्तान बोले: देश की शान है तिरंगा

0
145

देहरादून(नगर संवाददाता)। आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव तथा अपनेपन की भावना को पैदा करने के उद्देश्य से Óहर घर तिरंगाÓ थीम के तहत समूचे देश में Óअमृत महोत्सवÓ मनाया जा रहा है, और इसके तहत देश के विभिन्न स्थानो पर लोगों को Óहर घर तिरंगाÓ अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से Óतिरंगा यात्राÓ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लोगों के मध्य इसी देश भक्ति की अलख को जगाने के उद्देश्य से आज पुलिस कप्तान के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पुलिस लाइन से 1०० मीटर लम्बे तिरंगे के साथ Óतिरंगा यात्राÓ का आयोजन किया गया। रैली में मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस कप्तान हाथ में तिरंगा लहराते हुए शान से बोल रहे थे कि देश की शान है तिरंगा। खाकी में जिस तरह से रैली के अन्दर देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला उससे साफ नजर आ रहा था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तिरंगा अभियान को सफल बनाने की दिशा में राज्य में चारो ओर किस तरह से आवाम और पुलिस आगे आ रखी है।
इस अवसर पर पुलिस कप्तान द्वारा मोटर साइकिल पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लिये स्वयं तिरंगा यात्रा की अगुवाई की गयी। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन देहरादून से शुरू होकर रेसकोर्स चौक, दून चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर, दिलाराम चौक से होते हुए मसूरी डायवर्जन तथा मसूरी डायवर्जन से वापस राजपुर रोड, ईसी रोड होते हुए पुलिस लाइन पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों तथा देशभक्ति से ओतप्रोत गानों की धुन के बीच जनपद पुलिस द्वारा आजादी के दीवानों की याद में मनाए जा रहे Óअमृत महोत्सवÓ कार्यक्रम के तहत राष्ट्र भक्ति व अपनेपन की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए लोगों से श्हर घर तिरंगाÓ लगाने की अपील की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया बंधुओं के माध्यम से नव युवकों से अपील की गयी कि भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने लाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए वे सभी जिस क्षेत्र में भी काम कर रहे हो।
उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए स्वतंत्रता दिवस एक सुनहरा मौका है इसलिए स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर हम सब मिलकर यह प्रण करें कि हम इस मौके पर अपने अंदर मौजूद एक अवगुण का परित्याग कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि खासतौर पर ऐसे नवयुवक, जो नशे की गिरफ्त में है, वह इस मौके पर एक दृढ़ संकल्प के साथ नशे का परित्याग कर एक नई भविष्य की ओर अपने कदम बढ़ाए। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक यातायात नगर व ग्रामीण, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी, हॉक मोबाइल, लीमा मोबाइल, इन्टरसेप्टर वाहन, चीता मोबाइल, अग्निशमन वाहन, हाइवे पैट्रोल कार, सिटी पैट्रोल कार, बम डिस्पोजल वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन सहित अनेकों पुलिस कर्मचारी सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY