सीएम ने बहनों-माताओं को दिया गिफ्ट

0
164

हरिद्वार(संवाददाता)। भाई बहनों के प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन पर जहां एक तरफ यूपी, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में परिवहन विभाग द्वारा बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है वही पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी धर्मनगरी हरिद्वार में रक्षा बंधन पर मनसा देवी मंदिर और चंडीदेवी मंदिर के दर्शन करने के लिए बहनों के लिए उडऩखटोला (रोपवे) से जाने पर मुफ्त में यात्रा कराई जाएगी। मां मनसा देवी और मां चंडीदेवी रोपवे का संचालन करने वाली उषा ब्रेको कंपनी 11 अगस्त को उडऩखटोला से फ्री यात्रा कराएगी। उषा ब्रेको के क्षेत्रीय प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि इस सुविधा को केवल स्थानीय महिलाओं के लिए लागू किया गया है। महिलाओं के साथ परिवार के सदस्यों से विशेष रियायती टिकट लिया जाएगा। महिलाओं को अपना आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि दिखाकर उडऩखटोला से निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान केवल जीएसटी का ही भुगतान करना होगा।

LEAVE A REPLY