मोदी के गुरुमंत्र पर सत्ता चलाते सीएम

0
126

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए उत्तराखण्ड के महानायक बनते जा रहे हैं जिस तरह से नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में अभेद होकर पन्द्रह साल तक सत्ता चलाई थी उसी तर्ज पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड में सत्ता चलाते हुए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि वह जनता के सेवक हैं और सेवक बनकर ही उनकी सेवा करने में उन्हें आनंद का अनुभव होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचारमुक्त देश के विजन पर पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार से आजाद कराने के लिए जिस तरह से एक बडी लडाई लडते हुए दिखाई दे रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभेद आशीर्वाद मिला हुआ है कि वह राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में खुलकर बडे-बडे फैसले लें और राज्य की जनता को इस बात का आभास हो कि राज्य अब एक सुरक्षित हाथों में आ चुका है जहां भ्रष्टाचारियों और माफियाओं की कोई जगह नहीं है। उत्तराखण्ड में कभी किसी ने इस बात का सपना भी नहीं देखा था कि उत्तराखण्ड को एक युवा राजनेता भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने के लिए युग पुरूष की तरह आगे आयेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनका समूचे विश्व में एक स्वच्छ राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में साख बनी हुई है उनकी साख को चार चांद लगाने के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से आगे आ चुके हैं उससे भ्रष्टाचारियों की नींद उड गई है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे करीबी सखा बनने का आशीर्वाद हासिल कर चुके हैं वह राज्य की जनता को उनके सपनों का राज्य देने के लिए एक दृढ विश्वास के साथ आगे आकर भ्रष्टाचारियों का नाश करने में जुट गये हैं।

LEAVE A REPLY