घर-घर लहरायेगा तिरंगा

0
142

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में तिरंगा अभियान को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बडे विजन के तहत राज्यभर में घर-घर में तिरंगा लहराने के मिशन में अपनी टीमों को मैदान में उतार दिया है और यह टीमें हर जिले में घर-घर तिरंगा लहराने के लिए आगे बढकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि तिरंगा अभियान में दो दिन उत्तराखण्ड में चप्पे-चप्पे पर तिरंगा लहराता हुआ नजर आयेगा और उसके लिए भाजपा की टीमें अभी से ही अपने मिशन को आगे बढाने का काम कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें उत्तराखण्ड में तिरंगा अभियान को लेकर सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी और कहा कि तिरंगा अभियान को लेकर उत्तराखण्डवासियों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है और अभी से ही उत्तराखण्ड के अन्दर युवाओं और आम जनमानस ने अपने मोबाइल में तिरंगे की डीपी जहां लगाकर तिरंगा अभियान को सैल्यूट किया है वहंी हजारों घरों में भी तिरंगा फहरने लगा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब दो दिन तक राज्य में तिरंगा अभियान चलेगा तो चप्पे-चप्पे पर चारो ओर देश की आन-बान-शान का तिरंगा लहराता हुआ नजर आयेगा। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आजादी के अमृत महोत्सव के चलते देशभर में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी राज्यों में तिरंगा अभियान की शुरूआत की है। अमित शाह के इस तिंरगे अभियान को लेकर जहां देशभर में लोगों के अन्दर घर-घर तिरंगा फहराने को लेकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है वैसा ही उत्साह उत्तराखण्ड के अन्दर भी राज्य के हर जिले में अभी से ही देखने को मिलने लगा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा चलाये जा रहे तिरंगा अभियान को बडे पैमाने पर सफल बनाने के लिए मंत्रियों, विधायकों व भाजपा संगठन के साथ मिलकर एक बडा खाका तैयार किया है और इसी के चलते हर जनपद में भाजपा की टीमें मौहल्ला स्तर से लेकर जिलेभर में तिरंगा अभियान को सफल बनाने के मिशन में काम करती हुई दिखाई दे रही है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यवासियों को संदेश दिया हुआ है कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को अद्भुत बनाने के लिए वह अपने घरों पर तिरंगा लहराये और इस तिरंगे की आन-बान-शान से ही उनके देश का माथा हमेशा ऊंचा रहा है और हमेशा ऊंचा रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कि खुद सैनिक पुत्र हैं उनका मानना है कि राज्य सैनिक बहुल्य प्रदेश है इसलिए उत्तराखण्ड की जनता के मन में तिरंगे को लेकर हमेशा एक बडा प्रेम और सम्मान देखने को मिलता आ रहा है इसलिए दो दिन तक चलने वाले तिंरगा अभ्यिान को बडे रूप से सफल बनाने के लिए हर राज्यवासी आगे आये और वह देश की आन-बान-शान तिरंगे को अपने घर के ऊपर लहराये जिससे तिरंगे अभियान को देखकर आजादी के इस अमृत महोत्सव का उत्साह सौ गुना और बढ़ जाये। आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें बताया कि राज्य में तिरंगा अभियान को लेकर सरकार ने बडी तैयारी की हुई है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY