सरनौल गांव पर भूस्खलन का खतरा

0
139

उत्तरकाशी(संवाददाता)। उत्तराखंड में भूस्खलन के कई मामले पहले सामने आ चुके हैं। इस बीच शनिवार को उत्तरकाशी जिले के सरनौल गांव के छंडाणी तोक से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। गांव वालों में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब सुबह-सुबह गांव के एक हिस्से में भूस्खलन होने लगा और देखते ही देखते गांव छंडाणी तक भूस्खलन पहुंच कर मलबे की ढेर में तब्दील हो गया। भूस्खलन को देखकर गांव वालों की चीखें निकल रही है और हर किसी के चेहरे पर डर साफ देखा जा रहा था।
गौरतलब है कि वर्ष 7०-8० ,9० के दशक के बाद 2०1० में भूस्खलन हुआ था। जिला प्रशासन की टीम ने ,2०1० में मौके पर पहुंच कर कुछ घरों को एहतियातन खाली भी करवाया था। अब एक बार पुन: अब सरनौल गांव में भूस्खलन सक्रिय हो गया हैं। यदि समय रहते भूस्खलन नहीं रोका गया तो सरनौल गांव के पौंने तीन सौ ग्रामीणों को गांव छोड़ कर ही भागना पड़ेगा।
इधर मां रेणुका मंदिर ट्रस्ट सरनौल के सचिव रणवीर सिंह राणा एवं गांव के नवीन चौहान ने बताया कि सरनौल गांव के निचे से भूस्खलन सक्रिय हो रहा जिससे सरनौल गांव के कई घरों को भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है।

LEAVE A REPLY