महापौर ने किया मेधावी बच्चों को सम्मानित

0
131

ऋषिकेश(संवाददाता)। सीबीएसई व आई सी एस सी बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैधावी बच्चों को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मैधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन, पेरेंट्स के सहयोग एवं दोस्तों के मोटीवेशन को दिया।सम्मान पाने वालों में अवृथा देशवाल,अभिनव उनियाल , हर्षित डबराल, अमृता देशवाल, वंश गर्ग, साक्षी खत्री ,आशिया बिष्ट दीक्षा संगर ,अनहिता मियां ,रिया प्रजापति, श्रेया अग्रवाल ,कृतिका अरोड़ा, संस्कार ध्यानी , शशांक कुकरेती , ध्रुव गुप्ता श्रृंगार ध्यानी रिया गुप्ता शामिल रहे।बुधवार को नगर निगम सभागार में बच्चों के अभिभावकों की मोजूदगी में मैधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि तीर्थ नगरी के होनहार बच्चों ने ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में शहर का नाम रोशन किया है।उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बच्चों की उपलब्धियों का श्रेय उनके कठिन परिश्रम के साथ अभिभावकों के सहयोग एवं स्कूलों द्वारा दी जा रही बेहतर शिक्षा को देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यह मैधावी बच्चे लग्न और मेहनत के साथ आगे उच्च शिक्षा ग्रहण करके शिखर तक पहुंचकर अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगें यही उनकी शुभकामनाएं हैं।महापौर ने बच्चों का माल्यार्पण के साथ उन्हें शाल ओढाकर सम्मानित किया।अपने सम्बबोधन में महापौर ने कहा कि सफलता की सीढियों की यह पहली मंजिल है जो आपने पार की है।
आगे तमाम तकनीकी कोर्स एवं उच्च शिक्षा के लिए परिजनों से दूर रहकर आपको तमाम चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करना है।अभिभावकों के दिए संस्कार सदैव संजोकर रखें यह सदैव आपके काम आयेंगे।पूर्व सभासद बृजपाल राणा के संचालन में चले अभिनंदन कार्यक्रम में पार्षद राकेश मिंया,गुरुविंदर सिंह,पूर्व सभासद रामकुमार संगर ने भी अपने सम्बोधन में मैधावी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस दौरान राजेंद्र बिष्ट राकेश सिंह अनिता रैना, देवेंदर प्रजापति ,मनीष शर्मा ,विजय बडोनी , राजीव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

LEAVE A REPLY