स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिवर में पहुंचे सैकडों ग्रामीण

0
126

विकासनगर(संवाददाता)। डी०एस०टी० वित्त पोषित कम्युनिटी कोविड रेजिलेंस सेंटर की स्थापना यू०पी०ई०एस० द्वारा 27 मई 2०22 को की गई थी । इसके अंतर्गत परियोजना टीम के प्रमुख अन्वेषक डॉ० नीलू ज्योति आहूजा एवं सह-अन्वेषक डॉ० ज्योति उपाध्याय, डॉ० राजीव तिवारी और अंकित विश्नोई ने अपना द्वितीय स्थान प्रशिक्षण, जागरूकता और प्रदर्शन शिविर विकासनगर ब्लॉक के नवाबगढ़ खालिलिया मदरसा एवं ढकरानी गांव के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित किया।। यहां स्वास्थ्य और कोविड संबंधित डेटा रिकॉर्ड किया गया एवं ग्रामीणों को कुछ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डा० निर्मल ज्योति सामान्य प्चिकित्सक ,डा० शुची उपाध्याय आहार विशेषज्ञ एवं डा० वीणा कृष्णन मानसिक स्वाश्थ्य विशेषज्ञ ) ने लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां दी।कोविड के लिए जागरूकता प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए जागरूकता प्रशिक्षण इत्यादि का आयोजन किया गया द्य ग्रामीणों को सेनिटाइजर का उपयोग, मास्क और ताजे पानी का उपयोग एवं स्वस्थ आहार के उपयोग के महत्व की जानकारी दी गयी । टीम द्वारा कोविड से संबंधित वस्तुओं, जैसे कि मास्क, सेनिटाइजर एवं खाद्य सामग्री के अलावा दवाइयों का भी वितरण किया गया । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ढकरानी गांव की नजमा एवं शायरा बानो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY