उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांवड मेले में हुये सम्मानित

0
167

हरिद्वार/देहरादून(संवाददाता)। कांवड मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्कारियों व कर्मचारियों को पुलिस कप्तान ने सम्मानित किया।
जनपद के पुलिस कप्तान योगेन्द्र रावत ने कहा कि मेले के दौरान प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को मेला समाप्ति तक समय-समय पर पुरस्कृत किया जाता रहेगा जिससे कि अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल भी ऊंचा बना रहे तथा वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन बखूबी निभाते हुए मेहनत व लगन के साथ आम जनता/शिवभक्तों की सेवा में तत्पर रहें। पुलिस कप्तान ने देहरादून से ड्यूटी पर आये दरोगा सतेन्द्र सिंह नेगी और कृष्ण कुमार को आयरिश पुल से शंकराचार्य चौक तक चलाये गये अतिक्रमण रोधी अभियान में सक्रिय रहकर उक्त क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा प्रभावी यातायात प्रबन्ध किया गया एवं उक्त मार्ग पर बिजली की तार जो नीचे की ओर झुकी थी उन्हें सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर ठीक कराया गया जिससे कांवडियों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।

LEAVE A REPLY