धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

0
125

उत्तरकाशी(संवाददाता)। जिले में इन दिनों उत्तराखंड का लोक परंपरा हरेला पर्व की धूम है। मोरी के सांकरी मोंताड क्षेत्र में ट्रैकप इण्डिया कम्पनी के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेला पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। कम्पनी के एमडी प्रीतम सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के वृक्षारोपण कार्य अति आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रमणि रावत ( सीएम ) ने कहा कि जल जीवन और जंगल को बचाने के लिए वृक्षों को लगाना जरूरी है सभी जनमानस को जीवन में एक एक वृक्ष सबको लगाना चाहिए वृक्ष इस पृथ्वी का ? श्रृगांर करती है।
कार्यक्रम के संयोजक प्रीतम सिंह रावत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ट्रैकप इण्डिया समय-समय पर सामाजिक कार्य करती रहती है स्वच्छ भारत व पर्यावरण संरक्षण के लिए रचनात्मक कार्य करती रहती हैं। इस दौरान भरत सिंह रावत, म्याल सिंह चौहान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सूरजमणी रावत, रेंज अधिकारी शैलाली जी, बीट अधिकारी किशोर बडोनी ,वन रक्षक लोकेंद्र सिंह ,मदन सिंह रावत वन दरोगा आदि सेंकड़ों ग्रामीण वन विभाग के कर्मचारी एवं। आचार्य लोकेश बडोनी ,आदि मौजूद रहे हैं।

LEAVE A REPLY