मुख्यमंत्री ने किया खिलाडिय़ों को सम्मानित

0
107

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स की स्वर्ण और काँस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया।
इस अवसर पर नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स की स्वर्ण और काँस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाडिय़ों को विरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड के इतिहास मे 22 साल मे पहली बार उत्तराखंड के फुटबाल खिलाडिय़ों ने अपना जलवा दिखाया और खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में इस वर्ष 3० अप्रैल से तीन मई तक किया गया था
और जिसका उद्घाटन भारत सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा किया गया था जिसमें उत्तराखंड की 4० प्लस और 5० प्लस की फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया गया था। इस अवसर पर और खेलो मास्टर्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शैलेन्द्र सिंह के द्वारा आयोजित देहरादून फुटबाल एकेडमी के संस्थापक एवं हेड कोच, खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया की उत्तराखंड का राज्य खेल फुटबाल है इसी तर्ज पर उत्तराखंड की फुटबाल टीम उम्र 4० प्लस, 5० प्लस पुरषों की टीम ने प्रतिभाग किया था।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलों इंडिया, फिट इंडिया का अभियान युवाओं को प्रेरित कर रहा है इसी कड़ी मे बुजुर्ग खिलाडिय़ों के लिए खेलों मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया है जिसमे पूर्व नेशनल, इंटरनेशनल और ओलिंपियन खिलाडी प्रतिभाग किया था। रावत के नेतृत्व मे फुटबाल का एक महीने का केम्प देहरादून में लगाया गया था।
उन्होंने बताया कि जिसमे प्रदेश से 65 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया केम्प के बाद 4० खिलाडिय़ों का चयन किया गया था जिसमें खिलाडी 4० प्लस की फुटबाल टीम के मनोज नेगी ( कप्तान ), प्रकाश रोनी, जोगेंद्र राम, संजय कुमार शर्मा (गोल कीपर), संजय सिंह, विजय बिष्ट, राकेश मोहन बलोदी, विरेन्द्र सिंह रावत, सुबोध पाठक, हितेश मोहन, राम सिंह नेगी , विमल सिंह रावत, अमित ठाकुर, राजेश सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, आशीष गुरुंग, संदीप रावत, मनोज कोहली, गोविन्द सिंह बिष्ट, मुकेश उत्तराखंड कोर्डिनेटर पंकज कन्नौजिया, उत्तराखंड स्पोट्र्स मैनेजर ध् फिजियो संजीव कुमार अरोड़ा , असिस्टेंट मैनेजर विमल सिंह रावत, कोच कमल सिंह रावत, गोल कीपर व कोच सुनील कुमार गुरुंग, असिस्टेंट कोच प्रदीप शर्मा रहे।
उन्होंने बताया कि 5० प्लस की फुटबाल टीम मे कमल सिंह रावत ( कप्तान ), सुनील कुमार गुरुंग, विमल सिंह रावत, हिम्मत सिंह, विनोद सिंह गुसाई, विरेन्द्र सिंह रावत, बिजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह बिष्ट, योगेंद्र बहादुर क्षेत्री, दीपक सिंह (गोल कीपर ) , विमल सिंह रावत ( पौड़ी ), प्रदीप शर्मा , सुरेन्द्र सिंह रावत, सतीश रावत (गोल कीपर), रतन कुमार, अरविंद नेगी, रविन्द्र भंडारी, नन्दलाल, कोर्डिनेटर पंकज कन्नौजिया, मैनेजर विमल सिंह रावत, उपकप्तान प्रदीप शर्मा, अस्सिटेंट मैनेजर व फिजीओ संजीव कुमार, कोच विरेन्द्र सिंह रावत, असिस्टेंट कोच मनोज नेगी, गोल कीपर कोच सुनील गुरुंग रहे।
इस अवसर पर उत्तराखंड से नेशनल मे प्रतिभाग करने पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास मे सम्मानित किया और इतिहास मे पहली बार उत्तराखंड की फुटबाल टीम ने गोल्ड और कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसंह धामी ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनायें दी और कहा की पहली बार गर्व की बात है की राज्य खेल फुटबाल मे उत्तराखंड की टीम ने परचम लहराया भारत के 23 राज्यों की टीम को पछाड़ते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीता, राज्य सरकार हमेशा राज्य खेल फुटबाल एवं अन्य मुख्य खेलों के विकास के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाडिय़ों को शीघ्र ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर सभी पदक विजेता खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY