देहरादून(नगर संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया। हरेला पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रियों व विधायकों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर बताया गया कि प्रदेश में 15 अगस्त 2०22 तक व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा।
इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, निर्मला जोशी , डॉ. दीपा रावत , शशि प्रभा अग्रवाल, बबीता पुण्डीर, शशि चमोली, सुबोधिनी शर्मा, कुसुम गैरोला, अनीता दास एवं हेमलता गडिय़ा ने विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
उन्होंने कहा कि संस्कृति और प्रकृति के संगम से परिपूर्ण यह पावन पर्व हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। इस अवसर पर हरेला पर्व की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी ने हरेला पर्व पर उपहार स्वरूप मंत्रियों एवं विधायकों की पत्नियों को पौधे भी भेंट किए।
