हरिद्वार(संवाददाता)। हरिद्वार-ऋषिकेश में इस वक्त कावडिय़ों की धूम है पूरी नगरी शिव भक्ति में सराबोर है ऐसे में हरिद्वार के लोग भी शिव भक्तों का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं चिलचिलाती धूप हो या बारिश हर मौसम में शिव भक्त पैदल-पैदल अपने शिवालयों की ओर जा रहे हैं इन्हीं की भक्ति और आस्था को देखते हुए आज हरिद्वार की नई उड़ान फाउंडेशन और इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने कावडिय़ों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया यह कार्यक्रम हरिद्वार के ऋषि कुल कांवड़ पटरी पर किया गया जहां पर संस्था से जुड़ी महिलाओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर शिव भक्तों का स्वागत किया इसके साथ ही लगभग 2००० कांवडिय़ों को महिलाओं ने खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ भी वितरित किए।
नई उड़ान फाउंडेशन की संस्थापक विनीता गुनियाल का कहना है कि 2 साल बाद हमारे हरिद्वार में यह नजारा देखने के लिए मिल रहा है और यह हमारे हरिद्वार के लिए गौरव की बात है कि इतनी अधिक संख्या में शिवभक्त हरिद्वार हर साल पहुंचते हैं नई उड़ान फाउंडेशन और इनरव्हील क्लब हमेशा कावड़ यात्रा के दौरान इस तरह के आयोजन करता है आज हमने अलग-अलग राज्यों से आए शिव भक्तों को खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ जैसे पानी,फ्रूटी,बिस्कुट और फल तो बांटे ही साथ ही साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत भी किया विनीता गुनियाल ने बताया कि नई उड़ान फाउंडेशन और इनरव्हील क्लब से जुड़ी महिलाओं ने पोस्टर बैनर के माध्यम से आने वाले शिव भक्तों को स्वच्छता सुरक्षा और नशे से दूर रहने का भी आग्रह किया है विनीता गोनियाल ने कहा कि बैनर पोस्टर में नशे और स्वच्छता का संदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि लगातार हम हरिद्वार में रहते हुए यह सुनते आ रहे हैं कि कांवड़ मेले में कुछ लोग नशे का सेवन करते हैं इसलिए हमने सभी कावडिय़ों को रोक रोक कर यह आग्रह किया है कि वह हरिद्वार से जल ले जाने के साथ-साथ नशा ना करने का प्रण भी लें इसके साथ ही इतनी अधिक संख्या में जब कावडि़ए आएंगे तो स्वच्छता का भी प्रशासन के साथ-साथ शिव भक्तों को ध्यान रखना होगा।
शिव भक्तों के साथ-साथ संस्थान ने हरिद्वार नहर पटरी पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के काम को भी सराहा तेज धूप में अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से कर रहे पुलिसकर्मियों को भी महिलाओं ने सभी सामान वितरित किए कार्यक्रम सुबह 11रू2० पर शुरू हुआ जिस का समापन 1रू2० पर किया गया विनीता गुनियाल का कहना है कि नई उड़ान फाउंडेशन हरिद्वार में अलग-अलग माध्यम से लोगों को जागरूक करने का तो काम करता ही है साथ ही साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता भी घर की ग्रहणी ओं द्वारा की जा रही है उन्होंने बताया कि हमारी संस्था की खास बात यह है के संस्था में तमाम महिलाएं अपनी तरफ से खुद यह सभी काम कर रही हैं ।इस आयोजन में मोनिका अरोरा, इशिता अरोरा,प्रियंका पांडे, प्रियदर्शनी, जया चावला,पायल मित्तल,अनिता,संदीप खन्ना,प्रियंका पांडे,कुनाल गोनियाल,आज के इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
