बारिश ने नैनीताल का मिजाज बिगाडा

0
120

नैनीताल(संवाददाता)। नैनीताल और भीमताल में दिन के तेज बरसात होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसात ने स्थानीय लोगो के साथ पर्यटकों कि भी मुश्किले बढ़ा दी है। भीमताल रामलीला मैदान में लगने वाला हरेली मेले की तैयारी को बरसात के कारण रोकना पड़ा। वहीं रामलीला मैदान में पानी भर गया। ब्लॉक रोड बरसाती नाले में तब्दील दिखाई दी।
नैनीताल व भीमताल के क्षेत्रों में मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के बाद तेज बरसात शुरू हो गई। नगर में कई दिनों से बादल छाए हुए थे, लेकिन आज मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज बरसात शुरू हो गई। बरसात से जहाँ तापमान ने हल्की गिरावट देखने को मिली है।वहीं नैनी झील में पर्यटक बारीश में नौकायन लुप्त उठा रहें हैं।

LEAVE A REPLY