दुरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प लगाकर कप्तान ने दिखाई दरियादिली

0
231

उत्तरकाशी(संवाददाता)। पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में थानाध्यक्ष हर्षिल के देखरेख में आज सुदूरवर्ती क्षेत्र हर्षिल में नि:शुल्क चिक्तिसा शिविर का आयोजन किया। जिसमें डॉ० शुभम द्वारा अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ क्षेत्र के लोगों का मेडिकल जांच कर उन्हें दवाईयां नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई, सीमान्त क्षेत्र हर्षिल के 7०-8० लोगों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया गया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि सीमान्त क्षेत्र में मेडिकल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध न होने एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के आने-जाने में असमर्थ होने के दृष्टिगत हमारे द्वारा सीमान्त क्षेत्र में चिकित्सकों के सहयोग से नि:शुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हें मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य रहेगा। उत्तरकाशी पुलिस कप्तान ने जिस तरह से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों के लिए नि:शुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन कराया उससे जनपद में सरकार की छवि को लेकर भी एक बडा संदेश आवाम के बीच गया है कि सरकार किस तरह से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गम्भीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY