दायित्व मिलने के इंतजार में भाजपा नेता

0
202

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद से ही सैकडों भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के गिफ्ट का इंतजार है और वह आये दिन इसी मंथन व चिंतन में हैं कि आखिर कब तक दायित्व बांटने के लिए सीएम आगे आयेंगे? हालांकि दर्जनों राजनेता ऐसे हैं जो अभी से ही यह ख्वाब देख रहे हैं कि सरकार में उन्हें कौन सा दायित्व मिलेगा हालांकि जब तक मुख्यमंत्री दायित्वों के बांटने पर अपनी अंतिम मोहर नहीं लगायेंगे तब तक दायित्वों को लेकर चली आ रही कयासबाजी ऐसे ही चलती रहेगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जैसे ही कांग्रेस को ढेर कर एक बार फिर सत्ता पर अपना कब्जा जमाया उसके बाद से ही पार्टी के लिए चुनाव में बेहतर काम करने वाले राजनेताओं व कार्यकर्ताओं को एक बडी आस लगी हुई है कि शायद अब उन्हें उनके द्वारा चुनाव में किये गये अच्छे काम का ईनाम मिल जायेगा। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी पार्टी के अन्दर सबको साथ लेकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं जहां वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता की पीठ थपथपा रहे हैं वहीं उन नेताओं को भी सराहा जा रहा है जिन्होंने चुनाव में भाजपा की जीत के लिए रात-दिन एक किया था। उत्तराखण्ड में सैकडों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को पिछले सौ दिन से यही उम्मीद बंधी हुई है कि उन्हें जल्द से जल्द उन्हें दायित्व दिये जायें जिससे वह अपने इलाके में भाजपा का परचम और तेजी के साथ लहरायें तभा वहां के विकास के लिए नई योजनाओं को सरकार से हरी झंडी दिलाकर काम किया जाये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बात का इल्म है कि 2०24 में लोकसभा के चुनाव होने हैं इसलिए अभी से ही अपनी टीम को राज्य के अन्दर सक्रिय किया जाये जिससे कि लोकसभा में एक बार फिर भाजपा की पांचो सीटों पर अभूतपूर्व जीत हासिल कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखण्ड से पांच सासदों का एक बडा तोहफा दिया जाये। पुष्कर सिंह धामी राज्य में जिस विजन के साथ काम कर रहे हैं उससे राज्य के अन्दर तेजी के साथ विकास का पहिया आगे बढता जा रहा है और उनकी कार्यशैली से विपक्ष चारो खाने चित नजर आ रहा है जिसके चलते पुष्कर सिंह धामी को उम्मीद है कि राज्य के अन्दर भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव में विपक्ष नाम की कोई चीज नजर नहीं आयेगी। वहीं राज्य के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि भाजपा हाईकमान भी चाहते हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द से जल्द भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को दायित्व का तोहफा दें और उसके बाद उन्हें लोकसभा के होने वाले चुनाव को देखते हुए उत्तराखण्ड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने की बडी जिम्मेदारी सौंपी जाये। सभावना व्यक्त की जा रही है कि राज्य के मुख्यमंत्री अब कभी भी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दायित्व का गिफ्ट देने के लिए हरी झंडी दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY