सीएम की नजर में कांवड आस्था की यात्रा

0
139

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को अभूतपूर्व बनाया तो उससे देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के मन में पुष्कर सिंह धामी को लेकर एक नई सोच पैदा हुई और उनका मानना है कि पहली बार ऐसा देखने को मिला जब चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को भगवान के दर्शन के दौरान किसी पीडा से नहीं गुजरना पडा। दो साल से राज्य में बंद रही कावंड यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरू होने वाली कावंड यात्रा को आस्था की यात्रा बताते हुए कहा कि राज्य में गंगाजल लेने आने वाले कावंडियों को सरकार का बडा सत्कार देखने को मिलेगा और जब गंगाघाट पर करोडो कावंडिये गंगाजल भरने के लिए आयेंगे तो उनका पुष्कर सरकार अनोखा और भव्य वैलकम करेगी। मुख्यमंत्री की इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी पूरी तैयारियां करनी शुरू कर दी है और इस कावंड यात्रा में राज्य के अन्दर कांवडियों को इस बार एक अनोखा अनुभव नजर आयेगा कि सरकार ने उनके लिए किस तरह से बेहतर व्यवस्था कर रखी है जिसके चलते किसी भी कावंडिये को किसी बात की भी परेशानी न उठानी पडे।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मानते हैं कि राज्य में जो कांवड यात्रा शुरू होने वाली है वह कावंड यात्रा एक आस्था की यात्रा है और इस आस्था की यात्रा पर सफर करने वाले हर कांवडिये का सरकार स्वागत करेगी और उन्हें कावंड मार्ग पर किसी भी परेशानी का सामना न करना पडे इसके लिए सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें करने का आदेश दिया हुआ है। इस बार जब कांवड यात्रा चलेगी तो मार्ग पर जहां कांवडियों को पीने के पानी की समूचित व्यवस्था देखने को मिलेगी वहीं उनके खाने-पीने और ठहरने से लेकर मेडिकल की टीमें भी रास्तों में तैनात रहेंगी जिससे कि अगर किसी भी कांवडिये को अगर किसी संकट से रूबरू होना पडे तो वहीं उसका इलाज किया जाये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में कावंड यात्रा को एतिहासिक बनाने की दिशा में खुद अपनी किचन टीम के साथ रणनीति बनाते हुए दिखाई दिये हैं और वह कांवड की इस आस्था यात्रा में आने वाले हर कांवडिये को उत्तराखण्ड में एक नया अनुभव और सुखद एहसास कराने की दिशा में बडी रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चारधाम यात्रा को लेकर जिस तरह से उसे एतिहासिक बनाने की दिशा में अपनी बडी भूमिका निभाई उसी तर्ज पर अब उत्तराखण्ड में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को देशभर में एतिहासिक बनाने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने सारा खाका तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से कांवडियों को लेकर उनका स्वागत करने के लिए बडा खाका तैयार किया है उसका मनमोहक नजारा गंगातट पर देश-विदेश के लोगों को उस समय दिखाई देगा जब सरकार कावंडियों का वहां अनोखे अंदाज में स्वागत करेगी।

LEAVE A REPLY