देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में पहुंची राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया और उसके बाद मुख्य सेवक सदन में राष्ट्रपति उम्मीदवार के सम्मान में लोकगीत कलाकारों ने अपनी कला का सुदर प्रदर्शन कर उन्हें भावविभोर कर दिया। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का जिस शैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य स्वागत किया वह देखते ही बनता था और मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी की पत्नी 3द्धह्म्द्म /द्मद्गद्ध ने भी राष्ट्रपति की उम्मीदवार का स्वागत किया और उन्हें शॉल पहनाकर उनका अभिवादन किया।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपति मुर्मू का प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा सीएम कैंप कार्यालय परिसर में स्थित मुख्य सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इससे पहले जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। प्रदेश के पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल आदि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए काफिला सबसे पहले कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचा जहां राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपति मुर्मू ने राज्य आंदोलनकारी, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रीमती द्रौपति मुर्मू का पारंपरिक सांस्कृतिक टीमों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री आवास में भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार का उत्तराखंड की सांस्कृतिक टीमों द्वारा बेहतरीन तरीके से स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसदों, विधायकों से साथ बैठक भी की।
