29 अगस्त को होगा खेल छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करेंगें मुख्यमंत्री

0
137

देहरादून(संवाददाता)। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को खेल छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जायेगा। यहां यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व में खेल विभाग में किये गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से ली। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पूर्व में खेल विभाग की जो भी घोषणाएं हैं जिनमे खेल मैदान भी शामिल हैं वह कार्य कहां तक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ऐसे खेल के मैदान जिनमे जमीन सम्बंधी मामलों में तकनीकी पेच देखने को मिल रहे हैं इसको लेकर विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। साथ इस संबंध में संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं खेल विभाग के जारी हो चुके जिओ पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि राज्य में खेल नीति का जिओ जारी हो चुका है।खेल विभाग के जिओ जारी होने से प्रदेश के खिलाडिय़ों को अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य के 8 से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाडिय़ों को प्रति जनपद 15०-15० बालक-बालिकाओं को प्रतिमाह 15०० रुपये की खेल छात्रवत्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश के खिलाडिय़ों का एक और जहाँ खेल कौशल विकसित होगा तो वहीं उन्हें खेलों से जुड़े रहने,भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार करने में विभाग को मदद मिलेगी।
मंत्री रेखा आर्य ने 8 से 14 वर्ष तक के बच्चो को छात्रवत्ति दिए जाने को लेकर बताया कि आगामी 29 अगस्त जिस दिन खेल दिवस मनाया जाता है इस दिन खेल छात्रवत्ति योजना का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जल्द ही इस संबंध में कार्ययोजना बनाये जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खेल पॉलिसी के अंतर्गत जिन-जिन चीजों का जिओ जारी होना है इस बाबत अधिकारियों को निर्देश आज की बैठक में दिए गए हैं कि जल्द ही जिओ को जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग में कई जीओ लंबित हैं ,इस संबंध में खेल सचिव को वित्त सचिव से बात कर लंबित पड़े जीओ को जारी करने के निर्देश भी दिए गए । इस अवसर पर मंत्री ने खेल आरक्षण दिए जाने को लेकर बताया कि हमारे खिलाडिय़ों को चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था थी लेकिन न्यायालय में यह मामला चल रहा है ऐसे में हम किस प्रकार से पुन: क्षैतिज आरक्षण को पुनर्जीवित कर सकते हैं ,इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को इसका समाधान निकालने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट नही होने को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व की बैठक में भी वेबसाइट को अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अधिकारियों की तरफ से इस और किसी भी प्रकार का ध्यान नही दिया गया जो कि बेहद गंभीर विषय है। मंत्री ने जल्द से जल्द खेल विभाग की वेबसाइट को पूरी तरह से अपडेट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि वेबसाइट अपडेट होने से इसमें विभाग की सम्पूर्ण जानकारी कोई भी व्यक्ति आसानी से हासिल कर सकता है जिससे उसे खेल विभाग के बारे में हर एक जानकारी व विभाग की गतिविधि प्राप्त हो सकेगी। इस दौरान बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. जी एस रावत, संयुक्त निदेशक खेल एस के सारकी, उपनिदेशक खेल मनोज कुमार शर्मा, सहायक निदेशक खेल एस के डोभाल, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल,उपनिदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY