धामी आवाम की नजरों में अव्वल

0
152

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में इक्कीस सालों से राज्य के किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री को जनता की अदालत में बेहतर सीएम का तमका नहीं दिया गया यही कारण है कि हर पांच साल बाद सत्ता में परिवर्तन होता था लेकिन मात्र छह माह के भीतर राज्य की जनता के दिलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से राज किया उसी का परिणाम रहा कि इक्कीस सालों से सत्ता परिवर्तन को लेकर चला आ रहा मिथक चूर-चूर हो गया और अब जनता की अदालत में पुष्कर सिंह धामी को सबसे बेहतरीन सीएम बताया जा रहा है जिससे विपक्ष की नींदे उडी हुई हैं और उनमें अब इस बात को लेकर खलबली मचने लगी है कि अगर पुष्कर सिंह धामी का राज्य के अन्दर इसी तरह से रूतबा बढता चला गया तो उससे राज्य के अन्दर विपक्ष की भूमिका तो शून्य ही हो जायेगी?
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालते ही जिस तरह से अपनी किचन टीम में ईमानदार अफसरों को शामिल किया उसका संदेश राज्य की जनता में गया कि पुष्कर सरकार में भ्रष्टाचार का खेल नहीं हो पायेगा? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हर मंच से ऐलान कर रहे हैं कि राज्य में जीरो टॉलरेंस के तहत सरकार चलेगी और उसी का परिणाम है कि अब राज्य में उन भ्रष्टाचारी अफसरों की नींद उडी हुई है जो इक्कीस सालों से राज्य को लूटते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की रडार उन सब भ्रष्ट अफसरों पर लगी हुई है जिन्होंने अपने कार्यकाल में अकूत बेनामी सम्पत्ति बना रखी है। उत्तराखण्ड में किसी को इस बात का इल्म भी नहीं था कि मात्र दस माह के भीतर पुष्कर सिंह धामी सबके हृदय सम्राट बन जायेंगे अब तो राज्य के कोने-कोने से यही आवाज आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तक के सबसे बेहतरीन सीएम हैं।

LEAVE A REPLY