देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया , अब जल्द ही जिला योजना की बैठकें होंगी और जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे।
नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी और ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था। इसकी सबसे बड़ी वजह जिलों के प्रभारी मंत्रियों का नियुक्त नहीं होना था, जिसको देखते हुए सीएम धामी ने जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिए हैं, शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए, इन मंत्रियों को इन जिलों का बनाया गया सतपाल महाराज को हरिद्वार, प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी, गणेश जोशी को उधम सिंह नगर, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत, चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी, सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
