और धामी कार से चल दिये खटीमा

0
119

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों पर इस बार चुनाव की कमान है और उन्हें पता है कि आने वाले 7 दिन ही चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चुनाव प्रचार और पार्टी की जीत के लिए धामी कितने गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका एक कार्यक्रम आज खटीमा में होना था बारिश होने की वजह से अधिकारियों ने हैलीकॉप्टर उड़ाने और खटीमा जाने से मना कर दिया लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने इसी बात की परवाह किए बगैर अपना कार्यक्रम सड़क मार्ग से बनाया वह देहरादून से पहले रुड़की निकले उसके बाद हरिद्वार और उसके बाद खटीमा जाने के लिए वह निकल पड़े। पार्टी के लोग भी और खटीमा की जनता भी यह देखकर हैरान है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी इतने एक्टिव और खटीमा के लिए उनके मन में कितना प्यार भरा है जो धामी दौड़े-दौड़े खटीमा के लिए निकल गए हैं जनता को धामी का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है और खटीमा जाने के दौरान उन्होने हरिद्वार में लालढांग स्थित गुरूद्वारे में माथा टेककर पार्टी की जीत का आशीर्वाद मांगा। धामी के मन में खटीमा को लेकर जो प्यार दिखाई दे रहा है और उनकी बरसात के मौसम में सड़क मार्ग से खटीमा जाने की जिद्द ही भाजपा को जीत दिलायेगी ऐसी सोच खटीमा के लोगों ने अब अपने मन के अन्दर धारण कर ली है। एक अकेले पुष्कर विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राज्य के अन्दर कमल खिलाने के लिए जिस तरह से रात-दिन राज्य के सभी जिलों में मौसम खराब होने के बावजूद भी अपनी दौड़ लगा रहे हैं उस जज्बे को देखकर भाजपा हाईकमान भी अब उनका कायल होता हुआ दिखाई दे रहा है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी अपने बडे विजन को लेकर सभी जिलों में अपने प्रत्याशियों के लिए दिन-रात प्रचार में जुटे हुये हैं और अपनी विधानसभा खटीमा को उन्होंने जनता के हवाले कर रखा है क्योंकि खटीमा की जनता भी पुष्कर सिंह धामी के जज्बे को देखते हुए उन्हें एक ही ज्ञान दे रही हैं कि वह राज्य के सभी जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करें और खटीमा की चिंता वह छोड दें। हाथ में फैक्चर होने के पहले दिन से ही पुष्कर सिंह धामी राज्यवासियों से आये दिन रूबरू होने के लिए अपने सरकारी आवास से निकल पडते हैं और उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं रहती कि अगर मौसम खराब रहा तो वह कैसे जिलों तक पहुंचेंगे। हैलीकॉप्टर अगर मौसम खराब होने के कारण उडान नहीं भर पाता तो उसके बाद भी पुष्कर सिंह धामी सडक मार्ग से अपना सफर तय करने के लिए तिनकाभर भी समय खराब नहीं करते। उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बनाने की जिद उनके मन में दिखाई दे रही है और उनका यही संकल्प है कि इस चुनाव में राज्य की जनता जब भाजपा को सत्ता सौंपेगी तो उसके बाद वह आवाम से किये गये हर वायदे को चंद समय में ही पूरा करने के लिए आगे खडे हुये दिखाई देंगे। खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कितना असीम प्रेम है यह आज उस समय भी झलक गया जब अफसरों ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण हैलीकॉप्टर उडान नहीं भर पायेगा तो मुख्यमंत्री उससे विचलित नहीं हुये और उन्होंने सडक मार्ग से खटीमा जाने के लिए अपने कदम आगे बढा दिये। पुष्कर ंिसह धामी के सिर पर भाजपा हाईकमान ने भले ही कांटो भरा ताज पहना रखा हो लेकिन पुष्कर सिंह धामी हाईकमान के दिये गये विजन को पूरा करने के लिए जिस मिशन के साथ अपने कदम रात-दिन आगे बढाये हुये हैं वह यह दर्शाने के लिए काफी है कि धामी की जिद ही भाजपा को एक बार फिर जीत का तोहफा दिलायेगी। धामी के लिए अगले सात दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं और चुनाव प्रचार में उन्होंने जिस तरह से अपनी समूची ताकत उडेल दी है वह विपक्ष़्ाी दल के नेताओं की नींद उडाये हुये है। खटीमा से प्रेम रखने वाले पुष्कर सिंह धामी को इस बात का इल्म था कि सडक मार्ग से खटीमा का रास्ता घंटों में तय होगा लेकिन अपने इलाके की जनता के प्रति उनका असीम प्रेम उन्हें बारिश के इस खतरनाक मौसम में भी उन्हें खटीमा की ओर ले चला। देहरादून से पहले रूडकी निकले पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में पूर्व गन्ना मंत्री यतीश्वरा नंद के साथ लालढांग स्थित गुरूद्वारे में माथा टेककर पार्टी की जीत का आर्शीवाद मांगा।

LEAVE A REPLY