मिशन 2०22 को परखने पहुंचे नड्डा

0
245

देहरादून। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को देहरादून पहुंचे जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष 2०22 के चुनावी मिशन की तैयारियों को लेकर बडा मंथन करने के लिए आये और उन्होंने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को जीत का मंत्र दिया और सभी मंत्रियों व विधायकों के रिपोर्ट कार्ड का फीडबैक भी लिया। पुष्कर सिंह धामी के पांच माह के कार्यकाल को बेहतर मानकर जेपी नड्डा ने उन्हें 2०22 का चुनावी रण जीतने के लिए कई अह्म टिप्स दिये हैं जिसके चलते मुख्यमंत्री पार्टी के सभी नेताओं के साथ 2०22 में एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार लाने के लिए अपने मिशन में जुट गये हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नड्डा एक-एक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की चुनावी तैयारी और विधायक की स्थिति की जानकारी ली हैे। विधानसभा में सांगठनिक नेटवर्क, टिकट के दावेदार, विधायकों के खिलाफ सत्ता रोधी रुझान, विपक्षी दलों का मजबूती, पार्टी की कमजोरियां, इन सभी कसौटियों पर नड्डा पार्टी का दमखम तोलेंगे।सीएम व प्रदेश अध्यक्ष से लेंगे फीडबैकपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गढ़वाल मंडल की सभी 41 सीटों की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फीड बैक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन और पार्टी के सभी प्रदेश महामंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक में नड्डा विधानसभा वार प्राप्त हुए फीडबैक के आधार पर पार्टी के प्रांतीय शीर्ष नेतृत्व को दिशा-निर्देश देंगे।  हरक सिंह के कोप भवन की च प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं को लेकर पार्टी नेताओं से जानकारी ले सकते हैं। मंत्रियों व वरिष्ठ विधायकों के टिकटों पर भी हो सकती है बात हालांकि प्रदेश संगठन नड्डा की बैठक में केवल चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की बात कह रहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसमें टिकट के दावेदारों और मंत्रियों, वरिष्ठ विधायकों के टिकटों पर भी बातचीत हो सकती है? सभी जिलाध्यक्षों के पास विधानसभा सीटों से टिकट की दावेदारी के आवेदन पहुंचे हैं। नड्डा इन आवेदनों के आधार पर जिलाध्यक्षों से मजबूत दावेदारों के नामों की सूची ले सकते हैं। विधानसभा में सांगठनिक नेटवर्क, टिकट के दावेदार, विधायकों के खिलाफ सत्ता रोधी रुझान, विपक्षी दलों का मजबूती, पार्टी की कमजोरियां, इन सभी कसौटियों पर नड्डा पार्टी का दमखम तोलेंगे।

LEAVE A REPLY