देहरादून(संवाददाता)। एलटी व प्रवक्ता के पदों पर वृद्धि किये जाने की मांग को लेकर प्रवक्ता अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महारैली निकालकर सचिवालय कूच किया। यहां प्रवक्ता अभ्यर्थी बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड मे इकटठा हुए और वहां से एलटी व प्रवक्ता के पदों पर वृद्धि किये जाने की मांग को लेकर प्रवक्ता अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महारैली निकालकर सचिवालय कूच किया और जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान पुलिस व प्रवक्ता अभ्यर्थियों के बीच धक्का मुक्का व नोंकझोंक होने के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जा रही प्रवक्ता माध्यमिक शिक्षा भर्ती परीक्षा 2०2० में पद वृद्धि की उनकी मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन आज तक इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।
अभ्यर्थियों ने कहा कि इस भर्ती में राज्य भर के करीब 5० हजार बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया ओर आवेदकों के सापेक्ष पदों की संख्या बहुत न्यून है जबकि राज्य में 25०० से अधिक प्रवक्ताओं के पद वर्ष 2०2० के सापेक्ष रिक्त चल रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी प्रवक्ता अभ्यर्थी जिनमें अधिकांश न्यूनतम 42 वर्ष की आयु को पार करने की कगार पर है व ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने शिक्षण को ही एकमात्र सेवा क्षेत्र चुना है। इस अवसर पर प्रवक्ता अभ्यर्थियों ने व्यापक स्तर पर छात्र हित व बेरोजगारों की मांग पर प्रदेश सरकार से विचार करते हुए वर्तमान प्रवक्ता भर्ती प्रक्रिया में 25 प्रतिशत पदों वृद्धि जैसा की पूर्व की भर्ती परीक्षाओं में भी वर्तमान सरकार द्वारा किया गया है को तत्काल प्रभाव से किया जाये। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर अनेकों प्रवक्ता अभ्यर्थी महारैली में शामिल रहे।
