देशभर में सबसे ज्यादा शिक्षित बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड

0
173

देहरादून(संवाददाता)। पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा है कि आज भी देशभर में सबसे ज्यादा शिक्षित बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड है और राज्य सरकार के मंत्री जो आंकडे प्रस्तुत कर रहे है वह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति, राजस्व व खर्च की स्थिति पर राज्य सरकार श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि देशभर में सवा दो करोड़ से ज्यादा केंद्रीय सेवाओं में पद रिक्त है।
यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज कभी 33 प्रतिशत, कभी 23 प्रतिशत ओर आज भी देशभर में सबसे ज्यादा शिक्षित बेरोजगारी दर वाले राज्यों में है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2०17 में एक समय था जब पंजीकृत बेरोजगारों की वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत थी जो आज कभी 33 प्रतिशत, 26 प्रतिशत और अब 23 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि राज्य में 28 हजार से ज्यादा पद रिक्त है, 9 हजार के करीब पदों को मृत घोषित कर दिया था, राज्य सरकार जो आंकड़े दे रही है वह अत्यधिक भ्रामक है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को दोडकर राज्य सरकार सैक्टर वाइज उन नियुक्तियों का आंकडा बताये जो उनके कार्यकाल में रोजगार पाये है और होटल सति अन्य सेवा के क्षेत्र में एक संख्या बताई जा रही है कि सात लाख की न्यूनतम संख्या है जो सरासर झूठ है और राज्य के लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्षवार आंकडे बताये और कांग्रेस के शासनकाल के समय 18 हजार अधियाचित पद कहां गये और कांग्रेस के समय नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ की गई थी अतिथि शिक्षकों को भाजपा सरकार ने निकाला है और प्रदेश की सरकार बेरोजगार, नौजवान विरोधी के साथ साथ नौजवानों का शोषण करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सकल विकास दर में निरंतर गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक विकास की अपराधी, बेरोजगार, नौजवानों की अपराधी है और चुनाव में यह प्रमुख मुददा रहेगा। भाजपा सरकार ने बजट तो अच्छा बनाया है, लेकिन खर्च करने में फिसड्डी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि 3० प्रतिशत बजट भी खर्च नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि जिला योजना का बजट सरकार ने खर्च दिखाया है, जबकि 2० फीसदी बजट खर्च नहीं हुआ है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश मे सवा दो करोड़ से ज्यादा केंद्रीय सेवाओं में पद रिक्त है और संचार जैसे विभागों को खत्म करने में केन्द्र सरकार तुली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जीओ के इंट्रेस्ट में बीएसएनएल को मारने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिंद्धान्त है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में ही टैबलेट खरीद में घोटाले का अंदेशा जता दिया और अब सरकार छात्रों के खाते में सीधे धनराशि डालने का काम किया है और ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रकार का कोई संवाद नहीं किया और दूर दूर से आये ग्राम प्रधानों को निराश होना पड़ा और केवल सरकार अपने कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने का काम कर ही है, जो चिंताजनक है। उन्होंंने कहा कि देश के प्रथम सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत को केन्द्र सरकार भारत रत्न से नवाजे और उनके गांव में सैनिक स्कूल खोला जाये। इस अवसर पर समाज सेवा पार्टी ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, राजीव जैन, महेश जोशी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY