महफिल में बिखेरा जलवा

0
154

देहरादून(नगर संवाददाता)। सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर शनिवार को मोहब्बेवाला स्थित लक्सरी कार्स में मिस ब्यूटीफुल स्माईल और मिस परफेक्ट टैन सब-कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने महफिल में अपनी स्माईल से सबका दिल जीत लिया। इस मौके पर जजेस ने प्रतिभागियों की स्माईल से जुड़े सवाल किए। इस दौरान प्रतिभागियों ने भी निर्णायकों के सवालों का बखूबी जवाब दिया। इस मौके पर बतौर निर्णायक कोरियोग्राफर आकांशा गुप्ता, मिस टैन -2०19 सना बिष्ट, डायरेक्टर लक्सरी कार्स सौरभ जैन, सिंगर ऐश नाथ, मिस उत्तराखंड थर्ड रनरअप हिमानी कौशिक रहे। इस अवसर परर वहीं आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया सभी प्रतिभागियों को फिट रहने के साथ सुंदरता के सभी टिप्स दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजन में कमल ज्वैलर्स, न्यू इरा फोटो स्टूडियो, फिजिक जिम, इंस्पिरेशन पीआर, एवलोंन एकेडमी आदि विशेष सहयोगी रहे। इस मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी और ग्रूमर ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2०17 शिवांगी शर्मा, राज कौशिक, कोमल शर्मा और करिश्मा नेगी ने विशेष सहयोग किया।

LEAVE A REPLY