मणिकांत मिश्रा ने संभाला एसडीआरएफ का पदभार

0
143

देहरादून(संवाददाता)। पुलिस वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में राज्य आपदा प्रतिवादन बल के 1०वें सेनानायक के रूप में मणिकांत मिश्रा (आईपीएस) द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया। मणिकांत मिश्रा, सेनानायक एसडीआरएफ इससे पहले पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी के पद पर नियुक्त थे।
आज प्रथम कार्य दिवस पर महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों से औपचारिक परिचय के साथ साथ कार्यों की जानकारी ली एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोदय द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी जोलीग्रांट का निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं, बैरक, मैस, स्टोर, एसडीआरएफ केंटीन व वाहिनी के निर्माण कार्यों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। जहां महोदय ने निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति के बारे स्पष्ट जानकारी ली व निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे वाहिनी परिसर में कार्यरत अधिकारियोंध्कर्मचारियों को निकट भविष्य में जल्द से जल्द आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके तथा नवनिर्मित कार्यालयों में सुगमतापूर्वक कार्य किया जा सके। सेनानायक महोदय द्वारा राज्य भर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ टीमों को रेस्क्यू कार्यों में प्राथमिकता देने के साथ ही कोविड कि तृतीय लहर के दृष्टिगत आम जनमानस में अधिक से अधिक जनजागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY