हरिद्वार(संवाददाता)। धर्मनगरी में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमडी भीड का जनसैलाब देखकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गद्गद् हो गये और उन्होंने साफ कहा कि यह जनसैलाब बयां कर रहा है कि पुष्कर सिंह धामी ने अपने पांच माह के कार्यकाल में कितना विकास किया है और उनके विकास का ही परिणाम है कि यात्रा में भीड का अम्बार यही प्रमाण दे रहा है कि उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता।
धर्मनगरी में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा निकल रही है और मदन कौशिक के गढ़ में निकल रही इस यात्रा में रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ रथ पर पुष्कर सिंह धामी तो थे ही साथ ही साथ बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस यात्रा की शुरुआत करने के लिए पहुंचे थे लेकिन हरिद्वार में उमड़े जनसैलाब को देखकर जेपी नड्डा ने कहा कि इतनी ठंड और संकरी गलियां होने के बावजूद भी लोग बीजेपी की नीतियों को सुनने के लिए और अपना समर्थन देने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं यह पुष्कर धामी के कामों की वजह से ही संभव हो पा रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सबका साथ सबका विकास बीजेपी सरकार को दोबारा सत्ता में लेकर आएगा। उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ सत्ता चलाने को लेकर जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें बार-बार अपना आशीर्वाद दे चुके हैं उसी तर्ज पर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में रैली में उमडी भीड को देखकर पुष्कर सिंह धामी को एक सफल और विकास पुरूष मुख्यमंत्री बताकर यह संकेत दे दिया कि भविष्य में वह ही उत्तराखण्ड की सत्ता संभालेंगे।
