किरन शर्मा
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पांच माह के कार्यकाल में जहां देश के प्रधानमंत्री का दिल अपनी स्वच्छ राजनीति से जीत लिया है वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पुष्कर के सत्ता चलाने के अंदाज से उनके बडे कायल हो गये हैं और उनका भी साफ कहना है कि धामी राजनीति के ऑल राउंडर खिलाडी बन गये हैं जिन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में ही विरोधियों को अपनी तेज कार्यशैली से क्लीन बोल्ड करके रख दिया है। राजनाथ ंिसह का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से चंद माह में ही राज्य के अन्दर आवाम का दिल जीता है उससे साफ नजर आ रहा है कि राज्य की जनता एक बार फिर उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार को लाने का मन बना चुकी है।
आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में सैन्य धाम का शिलान्यास करते हुए कहा कि अगर कोई देश हमारी तरफ आंख उठाकर देखेगा तो हम चुप रहने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पायेगी नेपाल के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा कि नेपाल के साथ हमारे रोटी और बेटी के सम्बन्ध हैं और रक्षा सम्मान में हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना के आधुनीकिकरण के लिए लगातार काम किया जा रहा है और राजधामी देहरादून का भी रक्षा क्षेत्र के उपकरण बनाने में अह्म भूमिका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य धाम पांचवा धाम बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से चाहता हंू कि सैन्य धाम का काम तेजी से पूरा हो इसमें कोई रूकावट नहीं आनी चाहिए साथ ही कहा कि देवभूमि ने जहां जाओ वीरो की गाथाओं की कहानियां सुनाई जाती हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखण्ड राज्य दिया था। शहीदों के आंगन की मिट्टी लाकर सैन्य धाम बनाना कोई छोटी बात नहीं है। शहीद वही होता है जिसमें देश के प्रति प्रेम होता है और जो योद्धा होता है। उन्होंने साफ कहा कि छोटे दिल वाले लोग सेना में भर्ती नहीं हो सकते। सरकार सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए लगातार काम कर रही है और बहुत जल्द पूर्व सैनिकों के लिए बडे कदम उठायेगी। रक्षा मंत्री ने कहा उत्तराखण्ड सरकार लगातार सैनिकों के लिए अच्छा काम कर रही है और उसने एनडीए की तैयारी के लिए बडा फैसला लिया है जिसके तहत छात्रावास भी बनाया जा रहा है इसके लिए पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सेना के जवानों का कभी हाथ नहीं बांधा और हमने सेना प्रमुख को कहा था कि जो फैसला लेना हो खुलकर ले सकते हैं साथ ही कहा कि पाकिस्तान लगातार नापाक हरकत कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करके विश्व को बता दिया था कि भारत अपने सम्मान की रक्षा करना जानता है।
