राहुल गांधी के साथ जाकर कांग्रेसजनों ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

0
155

दिल्ली/देहरादून(संवाददाता)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने जनरल रावत की प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और जनरल बिपिन रावत के लिए भारत रत्न की मांग भी की गई।
यहां जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कांग्रेसजनों ने पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रभारी देवेंद्र यादव, सांसद प्रदीप टम्टा ,संजय चौधरी, हरिपाल के साथ देश और उत्तराखंड के महान सपूत जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि व उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश अपने जाँबाज जनरल को को सलाम करता है । उन्होंने कहा कि चारों ओर लोग भारत माता की जय-जय कार कर रहे हैं और बिपिन रावत अमर रहे के नारों को गुंजायमान कर रहे हैं, वह राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रतीक बन गये थे, एक ऐसे जनरल व एक ऐसे सैनिक के रूप में लोग उनको देखने लगे थे। उन्होंने कहा कि उनसे भरोसा करने लगे थे कि ये व्यक्ति हमारी सुरक्षा का प्रतीक है, ये हमारी सुरक्षा की गारंटी है, अलग-अलग तरीके से पत्रकार बंधु लोग पूछ रहे हैं कि किस तरीके का स्मारक बनना चाहिए! हम लोगों के मन में केवल एक भाव आ रहा है कि भारत माता के इस महान सपूत को भारत रत्न मिलना चाहिए, भारत रत्न से विभूषित किया जाना चाहिए, एक विशेष समारोह कर उनको यह सम्मान प्रदान किया जाना चाहिये।

LEAVE A REPLY