देहरादून(संवाददाता)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी एवं उनके सहयोगियों के विमान दुर्घटना में हुए निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में कहा है कि देश व उत्तराखंड का होनहार लाल को असमय ही खो दिया गया है।
यहां कांग्रेस भवन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी एवं उनके सहयोगियों के विमान दुर्घटना में हुए निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी एवं उनके सहयोगियों के विमान दुर्घटना में हुए निधन से देश व उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देश व उत्तराखंड राज्य ने अपना होनहार बेटा खो दिया है और सेना ने भी जनरल को खोया है और सेना के स्वरूप को आधुनिकीकरण में स्वर्गीय विपिन रावत लगे रहे।
उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से महान क्षति हुई है और कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दिल्ली जाकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत का असमय व अचानक चले जाना देश्ख व उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बहादुर बेटे के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत को विश्व में सुनते थे और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत हमारे बीच नहीं हे और अपने सहयोगियों के साथ वीरगति को प्राप्त हो गये है। उन्होंने कहा कि प्रभु से यही प्रार्थना करते है कि शोक संतप्त परिवारों को दु:ख को सहने की शक्ति दें और देश व राज्य में दूसरा विपिन रावत पैदा हो ऐसी ईश्वर से कामना करते है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने तीन दिन तक के सभी कार्यक्रमों को रदद कर दिया है और एक एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर उन्हें श्रद्धांजंलि देगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पी के अग्रवाल, मथुरादत्त जोशी, लालचन्द शर्मा, नवीन जोशी, मनीष कुमार, महेश जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, मोहन काला, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, अनुराधा सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
