देहरादून(संवाददाता)। शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस पर आज सदन में प्रवेश करने से पूर्व उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, वन मंत्री हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी विधायकों द्वारा सदन की गैलरी में सीडीएस जनरल स्वर्गीय विपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं विधायक हरबंस कपूर ने बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं विधानसभा में नेता सदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निधन पर शोक पढ़ा और स्वर्गीय सीडीएस जनरल विपिन रावत से जुडी यादों को साझा किया और सीएम ने अपना संबोधन समाप्त किया और बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, आप ही सो गए दांस्ता सुनाते सुनाते, बहुत याद आओगे। इस अवसर पर सैन्यधाम या राज्य की यूनिवर्सिटी का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की माँग मदन कौशिक ने की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और कहा कि उत्तराखण्ड से हो रहे पलायन को लेकर भी वह चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रो में एको टास्क फोर्स के माध्यम से स्वरोजगार को लेकर उन्होंने कई प्रयास किए और अखरोट के पेड़ लगवाकर स्वरोजगार का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि रैबार कार्यक्रम में जनरल विपिन रावत इच्छा जताई थी कि में गाँव में बसना चाहता हूं और कमांड थेटर बनाने की योजना पर वह काम कर रहे थे और वह रक्षा क्षेत्र में भारत को मजबूत करने में जुटे थे।
स्वर्गीय विपिन रावत में अद्वितीय थी नेतृत्व क्षमता: करन मेहरा इस अवसर पर सदन में उपनेता प्रतिपक्ष करन मेहरा ने शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि सीडीएस जनरल स्वर्गीय विपिन रावत की नेतृत्व क्षमता अद्वितीय थी और उन्होंने कहा कि अटैक द बेस्ट डिफेंस पॉलिसी पर जनरल रावत चलते थे। जनरल रावत ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है और 43 साल उन्होंने देश सेवा की। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उन्हें युद्ध कला में पारंगता हासिल थी। उन्होंने कहा कि रक्षा सौदों में आई तेजी में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने शोक संवेदना व्यक्त की और कहा वह देश की सुरक्षा के सेनानायक थे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा जनरल रावत के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि जनरल विपिन रावत को कई क्षेत्रों में महारत हासिल थी और दुश्मनों के खिलाफ उनकी रणनीतियां अचूक होती थी। वहीं दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गये और दिल्ली में आयोजित शोक सभा में सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धाजंलि देंगें।
