विभाग वर्षभर मनाएगा आजादी का अमृत महोत्सव

0
111

देहरादून(संवाददाता)। आयकर विभाग देहरादून की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित सायकॉलोथोन में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं विजेताओं ने भी ट्रैक पूरा कर आयोजन के दौरान अपने अनुभव शेयर किए। इस अवसर पर आयकर विभाग की सायकॉलोथोन में हर उम्र के प्रतिभागियों में जोश दिखाई दिया।
यहां आयकर विभाग देहरादून की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए सुबह सात बजे सायकॉलोथोन की शुरुआत करवाई गयी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सायकॉलोथोन का शुभारंभ उत्तर-प्रदेश ( पश्चिम एरिया) एवं उत्तराखंड प्रभार के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त शिशिर झा ने हरी झंडी दिखा कर कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से जोश के साथ यहां प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इसके लिए सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हम वर्षभर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह देश की 75 साल की यात्रा है जब हम स्वतंत्र हुए थे तो इसको हम जारी रखेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंर्तराष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी व पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री अरुण कुमार सूद ने कहा कि आयकर विभाग ने इस तरह की सायकॉलोथोन जो आयोजित की है, इसके लिए विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंनेे कहा कि आज के समय में बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में खेल की ओर बच्चों को ले जाना बेहद ही जरूरी है। मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून विपिन चंद्र ने मुख्य और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विजेताओं को ट्रॉफी सर्टिफिकेट और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस सायकॉलोथोन में आयकर दाता,टैक्स प्रोफेशनल्स सहित खिलाडिय़ों और अन्य गणमान्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ओएनजीसी विशेष सहयोगी रहा। इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्त सुनील वर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में भी प्रतिभागी यहां सुबह-सुबह पहुंचे, जिसने सभी में जोश भर दिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद दिया। सिनमिट कम्युनिकेशन की ओर से इवेंट मैनेजमेंट किया गया। इस अवसर पर कैटेगिरी ए में चंद्र गुप्ता ने पहला, जितेंद्र गुप्ता ने दूसरा एवं राकेश गुलाटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर कैटेगरी बी में मंजू रानी इस उम्र की कैटेगरी में वह अकेली प्रतिभागी थी ने पहला स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर कैटेगरी सी में विशाल शर्मा ने पहला, जोनी नेगी ने दूसरा एवं कृष्णवेन्द्र सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कैटेगरी डी में हिमांशीने पहला,काजल पंवार ने दूसरा एवं तन्वी वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैटेगरी ई में रंजन कुमार ने पहला, सौरभ नेगी ने दूसरा एवं अंकित कुमार ने तीसरा स्थान अर्जित किया। इस मौके पर आयकर आयुक्त (अपील) नरेंद्र सिंह जंगपांगी, सयुंक्त आयकर आयुक्त डॉ टीएस मपवाल, अतिरिक्त आयकर आयुक्त पूनम शर्मा और एन सी उपाध्याय, आयकर अधिकारी मुख्यालय विपिन भट्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर इंस्पेक्टर प्रताप सिंह बिष्ट और कार्यालय अधीक्षक पूनम डंगवाल ने मंच का संचालन किया।

LEAVE A REPLY