शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

0
115

देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में एनसीसी निदेशालय द्वारा 1971 के भारत -पाक युद्ध के शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर यहां ननूरखेड़ा स्थित एनसीसी निदेशालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दो कार्यक्रमों का संस्कृतियों का महासंगम एवं विजय श्रंखला मेगा समारोह के अन्तर्गत 1971 भारत-पाक युद्ध के परिवार जनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एनसीसी निदेशालय देहरादून एवं ग्रुप मुख्यालय, देहरादून के सौजन्य से 11 यूके गल्र्स बटालियन देहरादून ने विजय श्रंखला के तहत 1971 के तीन वीर योद्वाओं के परिवारजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 1/5 जीआर के वीर योद्धा नायब सूबेदार गणेश बहादुर गुरूंग की पुत्र वधु निशा गुरूंग, 1/11 जीआर से लांस नायक बीर बहादुर गुरूंग की पुत्री सुनीता गुरूंग एवं गढ़वाल राइफल से राइफलमैन विमल प्रकाश मंथवाल के भाई सुरेन्द्र सिंह मंथवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में एनसीसी के 6० कैडेटस् एवं स्टाफ ने प्रतिभाग किया। कैडेटस् ने कविता पाठ एवं देशभक्ति गीत गा कर वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान को याद किया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, देहरादून के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर एनएस ठाकुर, डिप्टी ग्रुप कमाण्डर कर्नल जे पी यादव एवं कमान अधिकारी एस एस गुसांई के सहयोग से इन शहीदों के परिवार जनों के सम्मान समारोह को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY