प्रचार प्रसार को मुख्यमंत्री ने किया विकास रथ एलईडी वाहनों को फ्लैग ऑफ

0
115

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए विकास रथ एलईडी वाहनों का फ्लैग ऑफ किया।
इस अवसर पर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के 3०० प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों एवं एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा क सभी जनपदों हेतु सात रूट तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रूट पर एक विकास रथध्एलईडी वाहन, एक नुक्कड़ नाटक दल एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से आम जन तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वह इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के लिए जो सात रूट तय किए गए हैं, उन्होंने कहा कि उनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी रूट पर सरकार की योजनाओं के प्रचार हेतु संबंधित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए प्रचार एवं प्रसार करवाया जायेगा। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक के एस चौहान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY