साहिबजादा दिवस घोषित करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध

0
122

देहरादून(नगर संवाददाता)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार का प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों के बलिदान को दृष्टिगत करते हुए 27 दिसम्बर को साहिबजादा मनाने का निर्णय लिया है इस दिवस पर स्कूलों के बच्चों को साहिबजादों के बलिदान से शिक्षा ग्रहण करवाने हेतू कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर कहा गया कि 27 दिसम्बर को साहिबजादा दिवस मनाये जाने की घोषणा करते हुए समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कराएं जांए, जिससे कि छोटे साहिबजादों द्वारा देश के लिये दिये गये बलिदान को वर्तमान युवा पीढ़ी को जानकारी कराते हुए उन्हें देश की असिमता से पूर्ण रूप से जोड़ा जा सके इससे सिख गुरुओ के इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का मार्ग प्रशश्त हो सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कहा गया कि जिसके लिये प्रबन्धक कमेटी गुरुद्वारा आप की अति आभारी रहेगी। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में गुरुद्वारा प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, बलजीत सिंह सोनी, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, देविन्दर सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह जोली, गुरजिन्दर सिंह आनन्द, हरजीत सिंह आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY