खेलों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने की जरूरत: पुष्कर

0
119

देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि खेलों के बिना जीवन शून्य है और खेलों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
यहां परेड ग्राउंड स्थित मल्टीकाम्पलैक्स हॉल में उत्तराखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित नेशनल रैकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2०21 के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज से टेबल टेनिस का महाकुंभ शुरू हो रहा है जो एक सप्ताह तक चलेगा और इसके विभिन्न राज्यों के खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखायेंगें।
उन्होंने कहा कि नई खेल नीति में व्यापक स्तर पर बदलाव किये गये है और खिलाडिय़ों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और खेलों के बिना जीवन शून्य है और खेलों से सदभावना, भाईचारा और एकता की मिसाल पैदा होती है और समाज के लोगों को खिलाडियों से सबक लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते है और यह उनका जीवन है और खिलाड़ी सतरंगी इन्द्रधनुष के समान है और खेल लाभदायक, धैर्य, अनुशासन व लगन के साथ ही टीम भावना के साथ कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि और खेल नियमित रूप से अभ्यास करने से स्वस्थ रहते है। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वस्थ शरीर व मन बनाता है और आज खिलाडी ईकों सिस्टम को देख रहा है और ओलंपिक के बाद खेलों पर व्यापक स्तर पर चर्चा हुई है और गांव शहर में खेल के मैदान भरे होने चाहिए तथा ओलंपिक में बेटियों ने पदक हासिल किये है और बेटियों को खेलों की ओर अग्रसर करने के लिए अभिभावकों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर ग्राम सभा में एक ओपन जिम खोलने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है और राज्य को खेल प्रदेश के रूप में एक पहचान दिलाने का काम करेंगें और खेलों को बढावा देने के लिए खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी और पूर्व में इसकी घोषणा कर दी गई है। वंदना कटारिया को महिला सशक्तिकरण विभाग का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है और उनके नाम से स्टेडियम का नामकरण भी किया गया है। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर को स्पोर्टस विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा। इस अवसर पर खेल मंत्री अरविन्द पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, खेल सचिव शैलेश बगोली, अशोक वासु, ए बी लाल, प्रिंस विपन, के के शर्मा, राजेश ममगांई, राकेश डोभाल, गिरीश मधवाल आदि अन्य खेल प्रेमी शामिल रहे। इस अवसर पर उदघाटन कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY