नगर संवाददाता
देहरादून। राज्य के दिग्गज कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व उनके सुपुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य पर बाजपुर में उनके काफिले पर अराजक तत्वों द्वारा हमले किये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने के लिए जैसे ही कूच किया तो पुलिस ने सभी को हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व कांग्रेसजनों में तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग पर घरने में बैठ गये। इस अवसर पर दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की गई।
यहां कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व उनके सुपुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य पर बाजपुर में उनके काफिले पर अराजक तत्वों द्वारा हमले किये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने के लिए जैसे ही कूच किया तो पुलिस ने सभी को हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच पुलिस व कांग्रेसजनों में तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग पर घरने में बैठ गये। इस अवसर पर दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की गई। इस अवसर पर हमले की कांग्रेस नेताओं ने घोर निंदा की है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमले किये जा रहे है जो चिंताजनक है और दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन चलायेगी। इस अवसर पर उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए मांग की है कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व उनके सुपुत्र पूर्व विधायक संजीव पर हुए हमले के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये अन्यथा आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस हमले की जितनी निंदा की जाये वह कम और दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाये। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का हमला यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है। अराजक तत्वों के दिल दिमाग से कानून और पुलिस का डर भी खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हमले किया जाना उचित नहीं है और राज्य में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर हुए हमले की जितनी निंदा की जाये वह कम है और शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाये। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, विधायक काजी निजामुददीन, फुरकान अहमद, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, रंजीत रावत, गरिमा दसौनी, राजीव महर्षि, नवीन जोशी, पी के अग्रवाल, कमलेश रमन, लक्ष्मी अग्रवाल, पुष्पा पंवार, गोदावरी थापली, संग्राम सिंह पुंडीर, संदीप चमोली, अर्जुन सोनकर, मोहन काला, जगदीश धीमान, सहित अनेकों कांग्रेसजन शामिल रहे।
